अब पंजाब के बठिंडा जेल में बंद कैदी द्वारा अपना फेसबुक एकाउंट अपडेट करने का मामला सामने आया है। हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों का यह आरोपी इसके लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। जिला लुधियाना के थाना सिधवा के अंतर्गत सलेमपुरा के रहने वाले गुरप्रीत उर्फ लहंबर के खिलाफ जून 2011 में हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
2 of 11
गुरप्रीत को लुधियाना से संगरूर जेल भेज दिया गया था। यहां से उसे जून 2014 में बठिंडा की जेल में शिफ्ट किया गया। गुरप्रीत ने मोबाइल के जरिये बैरक के खुले गेट के आगे खड़े होकर खींची गई तस्वीर अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड की है। यह फोटो बीती 18 नवंबर को अपलोड की गई है। इससे पहले अक्तूबर माह में भी उसने फोटो फेसबुक एकाउंट पर अपलोड की थी। इस फोटो पर उसे सैकड़ों लाइक मिले हैं।
विज्ञापन
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
3 of 11
गुरप्रीत पर थाना जगरांव में वर्ष 2010 में हत्या और अमृतसर के एक थाने में वर्ष 2013 में धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में जब जेल अधीक्षक राजमोहिंदर सिंह धालीवाल से बात की गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं एडीजीपी जेल राजपाल मीना ने फोन काट दिया। पूर्व डीजीपी जेल शशिकांत शर्मा ने इसे संवेदनशील मसला बताते हुए कहा कि सरकार को गंभीरता से लेकर इसकी जांच करानी चाहिए।
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
4 of 11
शशिकांत शर्मा ने कहा कि जेलों कैदियों की ओर से फेसबुक एकाउंट अपडेट किया जाना जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है। दोषी पाए जाने वाले जेल अफसर व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले संगरूर जेल में बंद कैदी द्वारा फेसबुक अपडेट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
5 of 11
हत्या के प्रयास में जेल में सजा काट रहे कैदी अपना फेसबुक पेज लगातार अपडेट कर रहा है। चौंक गए ना आप! दरअसल जेलों में बंद कैदियों को चोरी छिपे सुविधाएं दिए जाने के एक और मामले का खुलासा हुआ है। मामला बठिंडा का है। संगरूर जेल में हत्या के प्रयास में सजा काट रहा गुरजीत सिंह भाटी जेल से फेसबुक अपडेट कर रहा है।
विज्ञापन
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
6 of 11
भाटी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर जेल में अपना जन्मदिन मनाने समेत कई तस्वीरें अपलोड की हैं। इसके लिए वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं जेल अधीक्षक अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए जैमर बंद होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। कैदी गुरजीत सिंह भाटी पहले बठिंडा की जेल में हत्या करने की कोशिश के एक मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
7 of 11
बठिंडा की जेल में आए दिन झगडे़ करने की वजह से बठिंडा जेल प्रशासन ने करीब डेढ़ वर्ष पहले उसको संगरूर जेल में भेज दिया था। संगरूर जेल में बंद गुरजीत सिंह भाटी बीते दो माह से लगातार मोबाइल फोन के जरिये अपना फेसबुक एकाउंट अपडेट कर रहा है।
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
8 of 11
भाटी ने संगरूर जेल से साथी कैदियों के साथ अपना जन्मदिन मनाने की फोटो डाली है। जन्मदिन मनाने के लिए जेल में उसने पूरा तामझाम किया है। एक तस्वीर में वह अपने साथियों के साथ केक के साथ नजर आ रहा है और मेज गुब्बारों से सजी हुई है। एक फोटो में वह मोबाइल फोन चला रहा है।
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
9 of 11
इसके अलावा एक फोटो में वह टेडी वियर और साथियों के साथ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि भाटी इस जेल से गत वर्ष भी अपनी फेसबुक अपडेट कर रहा था। इसका खुलासा होने पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर जेल में जैमर लगा दिए गए थे। इससे फेसबुक एकाउंट अपडेट होना बंद हो गया था।
फेसबुक अपडेशन, वो भी जेल से, देखिए सनसनीखेज सच
10 of 11
इस संबंध में जब संगरूर जेल अधीक्षक जगवंत कुमार शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होने जेल का जैमर बंद होने की बात बताते हुए फोन काट दिया। वहीं जेल में तैनात एक हवलदार ने बताया कि जैमर ठीक हैं। इससे साफ है कि जेल अफसरों की मिलीभगत से कैदी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहें हैं।
राजपाल मीना, एडीजीपी जेल के मुताबिक जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से जेल से फेसबुक एकाउंट अपडेट किया जा रहा है, उनके खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं संगरूर जेल के अधीक्षक से बात कर पूछूंगा जैमर कब से खराब है। इसकी जानकारी उन्हें क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए गए किसी अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।