फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में सीएम पर जूता फेंकने ही वाला था युवक, पुलिस ने दबोचा

Sun, 10 Apr 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रैली, जूता फेंका - फोटो : amar ujala
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली में जूता फेंकने की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक का नाम सुनील सरदाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रैली, जूता फेंका - फोटो : amar ujala
मामला बीते वीरवार का है। हालांकि पुलिस देर रात तक मामले को दबाती रही। लेकिन आरोपी के परिजनों की घटना की पुष्टि की है। दरअसल सीआईडी के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि रैलीस्थल में मौजूद सुनील सरदाना नाम का युवक सीएम की ओर जूता फेंकने वाला है। सादी वर्दी में पुलिस उसे घेरकर बैठ गई। इस दौरान जैसे ही वह सीएम पर जूता फेंकने की तैयारी करने लगा उसे हिरासत में ले लिया गया। सुनील सरदाना धोखाधड़ी के मामले में पिछले लंबे समय से चंडीगढ़ और दिल्ली में धरना भी दे चुके हैं। उसके मामा नरेश खुराना को पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रैली, जूता फेंका - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि सीएम जब शिलान्यास करने के लिए वीआइपी गेट से अंदर घुसे तो उनके साथ आई भीड़ का फायदा उठाकर सुनील सरदाना भी अंदर घुस गया। जैसे ही उसने जूता उतारकर सीएम पर फेंकना चाहा पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। फिर उसे पुलिस स्टेशन लेकर चले गए। देर रात तक पुलिस मामले को दबाती रही। हालांकि सरदाना के परिजन ने मामले की पुष्टि की है। 

4 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रैली, जूता फेंका - फोटो : amar ujala
आरोपी सुनील सरदाना का भिवानी के एक दंपती से रुपयों का लेन-देन चल रहा है। इस मामले में आरोपी पक्ष ने 12 लाख रुपये कोर्ट में जमा करवा दिए थे जबकि सरदाना का कहना है कि 27 लाख का लेन-देन है। इस मामले पर कहीं सुनवाई न होने पर कुछ माह पहले वह पंचकूला में डीजीपी कार्यालय के बाहर जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास भी कर चुका है। गंभीर हालत में उसे पुलिसकर्मियों ने पीजीआइ में दाखिल कराया था जहां ठीक होने के बाद उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रैली, जूता फेंका - फोटो : amar ujala
इसके बाद सरदाना का परिवार व रिश्तेदार कई दिनों तक पंचकूला तो कभी चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन करते रहे। एक दिन सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन करते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल भिजवा दिया। वहां से बाहर आए तो धर्म परिवर्तन कर लिया।
प्रहलाद सिंह, सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने पकड़ा था। वह जूता मार रहा था या नहीं कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पता चला है कि शराब के नशे में धुत था। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें