कश्मीर का मुद्दा सुलझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के रक्षा सलाहका
लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हूण ने सरकार को कुछ सुझाव दिए हैं। पढ़ें इंटरव्यू। रिपोर्टः मुकेश टंडन, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Interview: कश्मीर मुद्दा सुलझाने को हूण ने दिए 9 बड़े सुझाव
2 of 9
हूण कहते हैं कि सरकार कश्मीर में सर्वे कराएं और प्रत्येक नागरिक से यह लिखित में लें कि वह भारत के साथ रहना चाहते हैं अथवा पाकिस्तान के। जो यहां नहीं रहना चाहते और पाकिस्तान का झंडा लहराते हैं, उन्हें पाकिस्तान ही रवाना कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Interview: कश्मीर मुद्दा सुलझाने को हूण ने दिए 9 बड़े सुझाव
3 of 9
हूण ने कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। वहीं, उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर पूछे एक सवाल के जवाब में सरकार को कोई भी अंक देने से इंकार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य करने की क्षमता रखते हैं और उनका विजन भी बेहतर है।
Interview: कश्मीर मुद्दा सुलझाने को हूण ने दिए 9 बड़े सुझाव
4 of 9
हूण ने कहा कि आतंकवाद अब एक बड़ी समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत में रहते हुए भी जो लोग पाकिस्तान का झंडा और आईएसआईएस का झंडा लहरा रहे हैं उन्हें देश से निकाल देना चाहिए।
विज्ञापन
Interview: कश्मीर मुद्दा सुलझाने को हूण ने दिए 9 बड़े सुझाव
5 of 9
हूण ने कहा कि उनका जन्म भी पाकिस्तान के एप्टाबाद में हुआ था, लेकिन बंटवारे के दौरान वह यहां आए और 40 वर्ष तक ड्यूटी करते हुए देश की सेवा की। वे अपने देश को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं और जान की बाजी लगा देंगे आज भी मौका मिले तो।
विज्ञापन
Interview: कश्मीर मुद्दा सुलझाने को हूण ने दिए 9 बड़े सुझाव
6 of 9
हूण ने कहा कि कश्मीर समस्या समेत अन्य बढ़ती समस्याओं के समाधान के लिए देश में राष्ट्रीय सलाहकार समिति का गठन अवश्य होना चाहिए। यदि देश में आर्थिक समस्या है तो अर्थ विशेषज्ञों और सुरक्षा समस्या है तो सुरक्षा विशेषज्ञ समिति उस पर कार्य करे।
विज्ञापन
Interview: कश्मीर मुद्दा सुलझाने को हूण ने दिए 9 बड़े सुझाव
7 of 9
साथ ही उन्होंने पाकिस्तान और चीन की दोस्ती को लेकर भी कहा कि यह संबंध देश के लिए काफी खतरा बन रहे हैं। जिस तरह से ड्रैगन ने पाकिस्तान में पोर्ट बनाया है उससे साफ है कि उसकी नजर सीधे सियाचिन पर है।
Interview: कश्मीर मुद्दा सुलझाने को हूण ने दिए 9 बड़े सुझाव
8 of 9
हूण ने चेताया कि यदि इस ओर अनदेखी की गई तो ड्रैगन सियाचीन को निगल जाएगा। यह काफी गंभीर विषय है इसलिए इस पर गंभीरता से विचार करना अनिवार्य है।
Interview: कश्मीर मुद्दा सुलझाने को हूण ने दिए 9 बड़े सुझाव
9 of 9
पीएन हूण हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के दौरे पर आए थे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से उन्होंने ये सुझाव साझा किए। वे रिटायर्ड कमांडर इन चीफ वेस्टर्न आर्मी हैं तथा भारत सरकार के सेना एवं रक्षा मामलों के सलाहकार भी है।