फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल ने उड़ाया 'तूफान'...पर फैन्स प्रीति जिंटा की अदाओं पर दिल हार गए, 10 खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 22 Apr 2018 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
प्रीति जिंटा
बेशक क्रिस गेल ने धुआंधार पारी खेली, लेकिन फैन्स का दिल तो प्रीति जिंटा की अदाएं लूटकर ले गईं। देखिए उनकी 10 खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
प्रीति जिंटा
वीरवार को मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच शानदार मैच खेला गया। इस मैच में क्रिस गेल का बल्ला गरजा और उन्होंने 63 गेंद में नाबाद 104 रन की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में गेल ने 11 छक्के लगाए।
विज्ञापन

3 of 10
प्रीति जिंटा
वहीं क्रिस गेल का बल्ला गरज रहा था और स्टेडियम तालियों से गूंज रहा था। लेकिन उससे ज्यादा चर्चा में रहीं प्रीति जिंटा, जिन्होंने अपनी अदाओं से फैन्स का दिल लूटा। प्रीति जिंटा मैदान में बैठकर ही टीम का मैच देखना पसंद करती हैं और हर बार अंलग अंदाज में होती हैं।

4 of 10
प्रीति जिंटा
वीरवार को भी मोहाली में मैच के दौरान उनके डिंपल और चुलबुलेपन ने दिल छू लिया। टीम जीत भी गई, लेकिन प्रीति जिंटा का अंदाज देखते ही बने। गेल छक्का जड़ते और वे खुशी से उछल पड़तीं। प्रीति जिंटा मैच के शुरू होते ही टीम को चीयर करती नजर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
प्रीति जिंटा
मैच के दौरान प्रीति जिंटा हमेशा की तरह टीम की जर्सी बांटती हुई दिखाई दी। प्रीति का यही अंदाज सबको लुभाता है। मैच के बाद वे क्रिस गेल के साथ झूमती नजर आईं तो हर किसी का कैमरा उन्हें क्लिक करने लगा।
विज्ञापन

6 of 10
प्रीति जिंटा
बता दें कि प्रीति जिंटा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। फिल्मों से दूर होते हुए भी वे काफी ग्लैमरस हैं। उनका लुक भी बदला हुआ लग रहा है और शादी के बाद उन्होंने खुद को काफी मेंटेन भी किया है। प्रीति जल्द ही सनी देओल की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

7 of 10
प्रीति जिंटा
वीरवार को आईपीएल 11 के 16वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद के 194 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया। क्रिस गेल ने अपना आईपीएल में छठां और टी20 करियर का 21वां शतक जड़ा।

8 of 10
प्रीति जिंटा
वीरवार को खेले गए मैच में गेल बॉलर रशीद खान पर जमकर बरसे। मैच के 14वें ओवर में गेंद रशीद खान के हाथों में थी और दूसरे छोर पर क्रिस गेल खड़े थे। गेल शायद इसी मौके की तलाश में थे। उन्होंने एक के बाद एक लगातार चार छक्के जड़ कर रशीद खान के होश उड़ा दिए।

 

9 of 10
प्रीति जिंटा
किंग्स इलेवन पंजाब का वीरवार को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आखिरी मुकाबला था। इस वजह से काफी संख्या में दर्शक अपनी पंजाब की टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे। लगभग 27 हजार की क्षमता वाला पीसीए स्टेडियम पूरी तरह से फुल रहा।
विज्ञापन

10 of 10
प्रीति जिंटा
मैच से एक घंटे पहले चंडीगढ़ और मोहाली में एक दम से बारिश हुई। बारिश के चलते पिच को कवर से ढकना पड़ा। उस समय दर्शकों को टेंशन रही कि अगर बारिश होती रही तो वह इस खेल के मनोरंजन से वंचित रह जाएंगे। आखिर 15-20 मिनट के बाद बारिश बंद हुई और दर्शकों की जान में जान आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें