फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Sun, 27 Sep 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पांच महीने की गर्भवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।खुदकुशी का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। देखिए तस्वीरों में पूरी कहानी।
विज्ञापन

5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे

2 of 6
पांच महीने की गर्भवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल पति और ससुराल वालों ने पांच महीने की गर्भवती महिला का इलाज नहीं कराया तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं मायके वालों ने सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


विज्ञापन

5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे

3 of 6
पुलिस ने पति और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि ढाई वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी शालू (22) की शादी गांव बरोदा निवासी तुलसी के साथ की थी। शादी के बाद से ही तुलसी और उसकी बहन कृष्णा उनकी बेटी को दहेज नहीं लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।

5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे

4 of 6
शालू के परिजनों का आरोप है कि कृष्णा शादीशुदा होने के बाद भी घर आकर शालू को दहेज के नाम पर परेशान करती थी। परिजनों के मुताबिक शालू पांच माह की गर्भवती थी और शुक्रवार को उसने अपनी मां को फोन करके बताया था कि उसकी तबियत खराब है और कोई उसका इलाज नहीं करा रहा है। इस पर परिजनों ने फैसला किया था कि जब तक बच्चा नहीं हो जाता तब तक शालू को मायके बुला लिया जाए।

विज्ञापन

5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे

5 of 6
इसी संबंध में बातचीत करने के लिए शालू की मां ने तुलसी को फोन किया पर उसने फोन नहीं उठाया। बाद में पता चला कि शालू ने घर में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी।  मामले की जांच कर रहे एएसआई सूरजभान ने बताया कि पुलिस ने शालू की मां ज्योति के बयान पर तुलसी और उसकी बहन कृष्णा के बयान पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे

6 of 6
फिलहाल पुलिस ने शव का  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मायके वालों का दावा है कि मरने से पहले शालू सुसाइड नोट छोड़कर गई है। जो अब पुलिस के कब्जे में है। हालांकि जब इसके बारे में जांच अधिकारी और एएसआई सूरजभान से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद बरोदा थाना प्रभारी राजपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक जांच अधिकारी ने ही नहीं बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें