फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद में पहुंचने वाली पहली सिख महिला बनीं प्रीत कौर, जानिए इनके बारे में

Sun, 11 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Preet Kaur Gill
44 साल की प्रीत कौर लेबर पार्टी से चुनाव जीतकर यूके में पहली महिला सिख सांसद बनीं हैं, जानिए इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Preet Kaur Gill
44 वर्षीय प्रीत कौर गिल ने अपने पुश्तैनी गांव जमशेर खेड़ा को विश्व मानचित्र पर चमका दिया है। प्रीत कौर गिल का परिवार 1962 में यूके चला गया था लेकिन गांव आज बेटी के सांसद बनने पर जश्न मना रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Preet Kaur Gill
प्रीत कौर गिल के रिश्तेदारों को जैसे ही सांसद बनने की खबर मिली तो तत्काल गांव में अखंड पाठ रखवाकर लंगर शुरू कर दिया गया। प्रीत कौर के चचेरे भाई अवतार सिंह ने बताया कि सुबह ही उन्हें प्रीत कौर का फोन आया कि वह सांसद चुनी गई हैं और चुनाव जीत गई है। प्रीत के परिवार की जड़ें गांव जमशेर में हैं। 

4 of 6
Preet Kaur Gill
अवतार सिंह ने बताया कि प्रीत के पिता दलजीत सिंह 1962 में यूके चले गए और वहीं पर प्रीत का जन्म हुआ। प्रीत का गांव से गहरा लगाव है, वह तीन माह पहले भारत उनके बेटे मनराज की शादी में आई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Preet Kaur Gill
प्रीत तभी आत्मविश्वास से लबरेज थी और कह रही थी कि उसको इस बार लेबर पार्टी की तरफ से सांसद की टिकट मिल सकती है और अगर वह जीत गई तो पहली महिला सिख सांसद होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Preet Kaur Gill
प्रीत कौर सिख बोर्ड की सदस्य रही हैं और उसकी जीत में यूके सिख फेडरेशन ने अहम रोल अदा किया है। प्रीत कौर एजबेस्टन में ही पैदा और बड़ी हुई हैं। प्रीत कौर को लेबर नेशनल एक्सक्यूटिव कमेटी के इंटरव्यू पैनल ने 28 अप्रैल को दूसरे उम्मीदवार की जगह चुना था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें