पोस्ट ऑफिस में खाते को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है, जो आपके होश उड़ा देगी। अगर सावधानी बरतेंगे तो फंसने से बच जाएंगे, पढ़ें खुलासा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
post office franchise
दरअसल, डाकखाने की बचत योजना में रुपया जमा करने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये के फ्रॉड का मामला सामने आया है। मामला हरियाणा के अंबाला का है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उल्लेखनीय है कि डाक विभाग के उक्त कर्मी की मौत के बाद यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 6
post office franchise
क्षेत्र के गांव लालपुर के विधिचंद, बलबीर सिंह, कांता देवी, मामचंद, सुरेश कुमार, बरखा राम, अजमेर सिंह, जयप्रकाश, नगला राजपुतान के संजीव कुमार, इमरान खान, अमिर खान आदि का आरोप है कि करीब छह गांव से अधिक लालपुर डाकघर में आते हैं। सैकड़ों लोगों ने अपना पैसा लालपुर के डाकघर में जमा कराया, ताकि उनकी जरूरत पर काम आ सके।
4 of 6
post office franchise
इसके लिए वहां पर सेवाएं दे रहा एक डाककर्मी उनके पास से हर महीने आरडी/एफडी के नाम पर पैसे लेता था। वह सुरक्षित समझ कर डाकघरकर्मी को रुपये देते थे और वह पासबुक में एंट्री कर देता था। वहीं कुछ की पासबुक डाककर्मी के ही पास थी। लेकिन गत एक अप्रैल को डाककर्मी की मृत्यु हो जाने के बाद जब लोग अपनी पासबुक लेने उनके घर गए और पासबुक लेकर डाकघर नारायणगढ़ में बैलेंस चेक कराने लगे तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
5 of 6
post office
लोगों का आरोप है कि उक्त डाककर्मी उनकी पासबुक पर एंट्री करता था और नारायणगढ़ डाकघर में उन्हें कहा गया कि यह एंट्री उनके कंप्यूटर में नहीं है। इस कारण सैकड़ों लोग डाकघर में लाइनों में लगे थे और कंप्यूटर के जरिये अपनी पासबुक की एंट्री का मिलान करवा रहे थे। इस बारे में लोगों ने नारायणगढ़ थाने में शिकायत दी है।
इस बारे में थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि एक शिकायत लेकर गांव लालपुर और आसपास के लोग उनसे मिले हैं जो कि उन्होंने डाककर्मी पर उनके पैसे गबन का आरोप लगाया है। डाककर्मी की मृत्यु हो चुकी है। इस मामले में जांच की जाएगी कि कौन-कौन इस मामले में शामिल है।