अमृतसर जिले में स्थित पट्टी जेल में बाहर से डांसर बुलाकर अश्लील डांस करवाया गया। वीडियो बनाया गया और फोटो भी खींचे गए। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
तस्वीरें: जेल में बुलाई डांसर, कराया अश्लील डांस
2 of 5
पट्टी जेल में कैदियों के मनोरंजन के लिए कराए गए डांस प्रोग्राम की मंजूरी न तो एसडीएम और न ही डीसी से ली गई थी। हैरानी की बात तो यह है कि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थीं। अब सवाल यह है कि जेल सुपरिटेंडेंट ने किससे मंजूरी ली।
विज्ञापन
तस्वीरें: जेल में बुलाई डांसर, कराया अश्लील डांस
3 of 5
फोटो प्रशासन, इंटेलिजेंस समेत सरकार के पास पहुंची तो अमृतसर सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट आरके शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई। मामला चंडीगढ़ पहुंचा, जिसके बाद अधिकारियों ने जेल का दौरा किया।
तस्वीरें: जेल में बुलाई डांसर, कराया अश्लील डांस
4 of 5
जांच में सामने आया कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रंधावा ने जेल अथॉरिटी से परमिशन लिए बिना कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। साथ ही यह भी पता चला कि जेल में कुछ हार्डकोर क्रिमिनल ने भी इस कार्यक्रम को देखा था। जांच रिपोर्ट डीजी (जेल) आरपी मीणा को सौंप दी गई है।
डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि उन्होंने जेल में ऐसे किसी प्रोग्राम की मंजूरी ही नहीं दी। न ही उनके पास कोई मंजूरी लेने पहुंचा था। यही जवाब पट्टी के एसडीएम बख्तावर सिंह का है। वहीं एसजीपीसी भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।