फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL: इनेलो की धमकी के बाद, देखिए क्या हैं पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर ताजा हालात

Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला
इनेलो की ओर से पंजाब के पटियाला जिले में जाकर एसवाईएल नहर खोदे जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील
उधर, एसवाईएल को लेकर इनेलो के आंदोलन के चलते पंजाब में एंट्री बैन कर दी गई। वहीं, पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की अतिरिक्त फोर्स पहुंचने लगी है। पंजाब पुलिस की काफी सर्तक है। अंबाला पंजाब रोड को सील कर दिया गया है। पटियाला में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते डायवर्ट रहेगा अंबाला पंजाब रूट
दूसरी ओर हरियाणा डीजीपी के पी सिंह ने हाई वे स्तिथ सब्जीमंडी में इनेलो नेताओ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संयम और शान्ति बनाये रखें। डीजपी केपी सिंह ने बॉर्डर का भी दौरा किया। पंजाब डीजीपी ने भी एसवाईएल और बॉर्डर का एरियल दौरा किया। पंजाब पुलिस की तरफ से भी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

4 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते डायवर्ट रहेगा अंबाला पंजाब रूट
इनेलो ने भी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। गांवो में जन संपर्क के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। अभय चौटाला ने दावा किया है कि नहर की खुदाई के लिए करीब एक लाख लोग जुटेंगे। डीजीपी ने बताया कि एक नोडल अधिकारी, दो ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और  सीआईडी ने भी कमान संभाल ली है। पंजाब और हरियाणा की कुल 19 कंपनियां मोर्चे पर डटी हैं।
विज्ञापन

5 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील
इनेलो की ओर से पंजाब के पटियाला जिले में जाकर एसवाईएल नहर खोदे जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब पुलिस ने इस स्थिति से निपटने के लिए पटियाला के शंभू इलाके में अपना बेस कैंप बना लिया है, वहीं हरियाणा पुलिस ने भी घग्गर पुल बॉर्डर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि इनेलो को पंजाब की हद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 10
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला
एसवाईएल नहर खोदने को लेकर इनेलो की गतिविधि की बाबत मंगलवार को शंभू बेस कैंप में सभी सीनियर पुलिस अफसरों की तैनाती के बाद पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने इन सभी पुलिस अफसरों की आपात बैठक ली। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने सभी आला अफसरों को अपनी रणनीति से रूबरू करवाया और उन्हें निर्देश दिए कि किसी भी हालत में लॉ एंड आर्डर न बिगड़े।
विज्ञापन

7 of 10
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क
दूसरी ओर, एडीजीपी हरियाणा एवं अंबाला आईजी का अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले डॉ. आरसी मिश्रा ने भी एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी कुरुक्षेत्र, डीएसपी करनाल, डीएसपी पानीपत और डीएसपी यमुनानगर समेत अन्य अफसरों की बैठक ली। मिश्रा ने भी बैठक में सीनियर अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और हालात पर काबू रखने के निर्देश दिए।
 

8 of 10
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस ने इनेलो के इस आंदोलन को रोकने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत पंजाब पुलिस ने ये साफ कर दिया कि इनेलो वर्करों को पंजाब की हद में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें घग्गर पुल बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए पंजाब पुलिस ने 10 कंपनियों को बॉर्डर पर तैनाती के आदेश दे दिए हैं। इनेलो वर्कर जैसे ही घग्गर बॉर्डर पर पहुंचेंगे तो वहां 10 कंपनियों के सैकड़ों सशस्त्र जवान वहां मौजूद रहेंगे।

9 of 10
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को काबू करने के लिए अन्य उपकरण भी घग्गर बार्डर पर मंगवा लिए जाएंगे। नाके लगाकर हाइवे को घग्गर पुल बार्डर पर ही सील कर दिया जाएगा। उधर, हरियाणा पुलिस ने भी अपनी रणनीति आला अफसरों के साथ बैठक के बाद तय कर ली है। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की 9 कंपनियां बुलाई गई हैं। हरियाणा पुलिस की रणनीति के तहत इनेलो के स्थानीय नेताओं को चेतावनी दे दी गई है वे नेशनल हाइवे नंबर एक पर बनी नई सब्जी मंडी में सिर्फ वर्करों को एकत्र करेंगे और बिना रैली किए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला
ये रहेगी इनेलो की रणनीति
इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला ने भी अपने वर्करों को अपनी रणनीति ये अवगत करवा दिया है। पूरे प्रदेश भर से पचास हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को अंबाला में जुटने की कोशिश की जा रही है। सभी वर्करों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे गांवों में जाकर जनसंपर्क करें और खासकर एसवाईएल के किनारे बसों गांवों के किसानों को भी इस आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही इनेलो वर्करों को निर्देश है कि वे कस्सी और फावड़े लेकर आएं। सब्जी मंडी में अभय चौटाला के नेतृत्व में सभी एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें