फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा में मिले बैग से निकली ऐसी चीज, राम रहीम का एक और सच लाएगी सामने

Wed, 18 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 5
Ram rahim
डेरा सच्चा सौदा से एक बैग मिला, जिसकी तलाशी में पुलिस के हाथ ऐसी चीज लगी, जो राम रहीम और उसकी 'दुलारी' हनीप्रीत की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
राम रहीम - फोटो : SELF
दरअसल, पुलिस ने सिरसा स्थित डेरे से एक बैग बरामद किया, जिसमें डेरे से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इनमें गुरमीत राम रहीम का पासपोर्ट व एक नकली पासपोर्ट पुलिस ने बरामद किया है, जिसकी छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पासपोर्ट एक ही बैग में थे।
विज्ञापन

3 of 5
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि आखिरकार नकली पासपोर्ट किसके लिए बनाया गया और किसी को विदेश फरार कराने की साजिश तो नहीं थी। बैग से पुलिस को दर्जनों क्रेडिट कार्ड मिले हैं, जिनकी जांच चल रही है।

4 of 5
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
इससे पहले पुलिस को गुरसर मोड़िया से प्रापर्टी के मूल दस्तावेज मिले थे। जिनमें डेरा और डेरे के नजदीकियों की प्रॉपर्टी देश के कई शहरों में होने के सबूत सामने आए थे। देश के अलग अलग शहरों में करोड़ों की प्रॉपर्टी होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Rahim
पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार पासपोर्ट की जांच के लिए संबंधित विभाग को जानकारी देकर ब्योरा हासिल किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस नकली पासपोर्ट की मदद से विदेश फरार होने की साजिश रचे जाने की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें