डिप्टी सीएम बादल को कांग्रेसी चूड़ियां पहनाने निकले थे, लेकिन पुलिस ने डंडे मारे और पानी की बौछारें मार-मारकर ठंडा कर दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में खराब कानून व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का घेराव करने गए कांग्रेसियों को लुधियाना में पहली बार पानी की बौछारों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को कमिश्नर दफ्तर की बैरिकेडिंग कर धरने की अगुवाई कर रहे सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक सुरिंदर डावर, भारत भूषण आशु, गुरचरण सिंह बोपाराय को पानी की बौछारों से पीछे धकेला।
विज्ञापन
3 of 7
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस मुलाजिम इस बार कांग्रेसियों को पुलिस कमिश्नर दफ्तर से दूर रखने में कामयाब रहे। इसके बाद कांग्रेसी डीसी दफ्तर गेट के आगे ही उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के लिए लाई चूड़ियां फेंककर चले गए। पानी की बौछार से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई पुलिस मुलाजिमों की पगड़ियां उतर गई।
4 of 7
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ हुई जद्दोजहद में सांसद बिट्टू सहित कई कांग्रेसी वर्करों को भी चोट लगी। पुलिस मुलाजिम भी पानी की बौछार के कारण घायल हो गए। कांग्रेसियों का प्रदर्शन तीन घंटे तक जारी रहा। डीसी दफ्तर के बाहर हो रहे प्रदर्शन के कारण फिरोजपुर रोड पर तीन घंटे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। अधिकारियों ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया, लेकिन अदालत आने वाले लोगों को भी सुबह से ही पुलिस की भारी तैनाती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
डीसी दफ्तर के बाहर सुबह से ही कांग्रेसी प्रदर्शन के लिए जुटने लगे थे। सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पहुंचने के बाद सभी कांग्रेसी डीसी दफ्तर के दरवाजे के जरिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर के अंदर घुसना चाहते थे, लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें वहीं पर रोक लिया। पुलिस के साथ काफी समय तक उनकी धक्का मुक्की हुई। लेकिन कांग्रेसी पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने कांग्रेसियों पर पानी की बौछार कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
जब सांसद बिट्टू और कांग्रेसियों ने पुलिस के साथ धक्की मुक्की की तो वाटर कैनन की दूसरी गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। इस पर कांग्रेसी पार्षद के पति सन्नी भल्ला गाड़ी पर चढ़ने लगे तो पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी काफी तीखी झड़प हुई। कुछ कांग्रेसियों ने गाड़ी की तरफ पत्थर भी फेंके। जब सांसद बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो कांग्रेसी बस के आगे बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने सांसद को उतार दिया।
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी फिर सांसद की अगुवाई में डीसी दफ्तर के मेन गेट पर पहुंचे, जहां करीब बीस मिनट की जद्दोजहद के बाद पुलिस सांसद सहित कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर थाना सराभा नगर ले गई। वहां कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस मौके पर जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी, देहाती के प्रधान गुरदेव सिंह लापरां, देहाती खन्ना के प्रधान लखवीर सिंह लक्खा, कांग्रेस महिला की जिला प्रधान लीना टपारिया और पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान मलकीत सिंह दाखा सहित अन्य लोग हाजिर थे।