चंडीगढ़ पुलिस ने आज सैकड़ों महिला आंगनबाड़ी वर्करों पर जमकर लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन यूज किया। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्करों पर जमकर भांजी लाठियां
2 of 7
वेतनमान सहित अन्य मांगों के लिए पंजाब से आईं आंगनबाड़ी वर्कर बुधवार को चंडीगढ़ में एकत्रित हुईं। यहां से उन्होंने सीएम पंजाब आवास की ओर कूच किया। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोकने के पूरे इंतजाम किए थे। लेकिन प्रदर्शनकारी अड़े रहे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्करों पर जमकर भांजी लाठियां
3 of 7
सेक्टर-34 के ग्राउंड में सुबह 12 बजे से पंजाब के सभी जिलों से आंगनबाड़ी वर्कर पहुंचनी शुरू हो गईं थीं। लगभग दो बजे तक वहां हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर जमा हो गईं। यहां से उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि सीएम ने उनके साथ धोखेबाजी की है।
पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्करों पर जमकर भांजी लाठियां
4 of 7
इसके बाद वर्कर रैली निकालती हुईं सीएम आवास की ओर कूच करने लगीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहीं रोकने के लिए हलका लाठीचार्ज किया। लेकिन उन्हें नहीं रोक सके। इसके बाद प्रदर्शनकारी एकत्र होकर अरोमा लाइट प्वाइंट पर पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्करों पर जमकर भांजी लाठियां
5 of 7
इससे वाइस प्रेसिडेंट पंजाब कृष्णा कुमारी, परमजीत कौर (सरहंद), गुरदीप कौर (माजरी), सिंदर कौर (शेरपुर), गुरबक्श कौर (जिला प्रधान होशियारपुर), बलराज कौर (जिला प्रधान बरनाला) सहित लगभग दो दर्जन आंगनबाड़ी वर्कर घायल हो गईं। वर्कर सुरिंदर मंढेर के पैर में आंसू गैस का गोला लगने पर काफी खून बहा।
विज्ञापन
पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्करों पर जमकर भांजी लाठियां
6 of 7
इसके बाद सभी वर्कर वहीं धरने पर बैठ गईं। इस पर पुलिस प्रशासन ने पंजाब के उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सीएम पंजाब के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. एसके राजू वहां पहुंचे। आंगनबाड़ी वर्करों ने उन्हें मांग पत्र सौंपा। कुछ महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं।
डॉ. राजू ने कहा कि वे इस बारे में सीएम से वार्ता करेंगे और विधानसभा सत्र के बाद उनकी उनसे मुलाकात कराएंगे। इस आश्वासन के बाद सभी प्रदर्शनकारी शांत हुए।