केबिनेट मंत्री की बर्खास्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर टूटा, पानी और लाठीचार्ज की जमकर बौछार। देखिए 9 तस्वीरें।
विज्ञापन
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
2 of 9
केबिनेट मंत्री की बर्खास्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर टूटा, पानी और लाठी की जमकर बौछार। दरअसल आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के वलंटियर रविवार को पंजाब के कृषि मंत्री तोता सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोठी का घेराव करने जा रहे थे।
विज्ञापन
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
3 of 9
इस दौरान वलंटियरों को चंडीगढ़ सेक्टर 52 बैरियर स्थित वाईपीएस रोड पर चंडीगढ़ पुलिस से काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान धक्कामुक्की कर रहे वालंटियरों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं और पानी की बौछारें कीं। यही नहीं बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे युवकों पर पुलिस ने आंसू गैस का भी प्रयोग किया।
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
4 of 9
इस दौरान कई लोग घायल हो गए। राज्य भर से आए वर्करों का नेतृत्व आप के यूथ विंग के कनवीनर हरजोत सिंह बैंस ने किया। दोपहर 1 बजे तक हजारों वलंटियरों वाईपीएस चौंक पर एकत्र हो गए थे। इनमें महिला वलंटियरों भी बड़ी संख्या में शामिल थीं।
विज्ञापन
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
5 of 9
युवा वर्ग ने हाथों में केजरीवाल के फोटो वाले पोस्टर और झंडे ले रखे थे। वे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह को बर्खास्त करने की मांग करते हुए उनके खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
6 of 9
यहां से सभी वलंटियर चंडीगढ़ की ओर निकले और वहां पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोकने की कोशिश की। वालंटियरों ने महिला पुलिस की भी परवाह नहीं की और वे आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इस चक्कर में वे पुलिस से भी भिड़ गए । उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ने की भी कोशिश की। कुछ उसके ऊपर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस छोड़े।
विज्ञापन
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
7 of 9
पानी और बौछारें और आंसू गैस छोड़े जाने के बाद कई आप वलंटियरों को चोंटें आई। इसमें महिला विंग की सूबा कनवीनर बलजिंदर कौर और मालेरकोटला से आए मोहम्मद सदीक के अलावा टांडा से प्रेम सिंह आदि को चोटें आईं। इनमें से बलजिंदर कौर को आप वलंटियरों इलाज के लिए तुरंत पास ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
8 of 9
मार्च से पहले वलंटियरों को संबोधित करते हुए यूथ विंग के कनवीनर ने तोता सिंह को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तोता सिंह के खिलाफ मोहाली कोर्ट में केस चल रहा है। लिहाजा उनको मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
9 of 9
इसके अलावा बीज व कीटनाशक दवा के मामले में भी तोता सिंह के खिलाफ सरकार ने कुछ नहीं किया।इस मौके हरमिंदर सिंह मावी, सतनाम सिंह दांऊ, बलविंदर कुंभड़ा, शरनजीत जोगीपुर, दपिंदर सिंह, अमरदीप कौर, नीतू चाहल, जसबीर सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे।