फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशालाः DSP ने बताया, क्राइम खत्म करने का तरीका

Sat, 16 Apr 2016 10:03 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस की पाठशाला में डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
सेक्टर 23 के मॉडल स्कूल में अमर उजाला ने पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई, जिसमें डीएसपी ने बच्चों को क्राइम खत्म करने का तरीका बताया। 
विज्ञापन

पुलिस की पाठशालाः DSP ने बताया, क्राइम खत्म करने का तरीका

2 of 8
पुलिस की पाठशाला में डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह शनिवार अपने पुराने स्कूल में पहुंचे और उन्होंने बच्चों को बोला कि आप सभी पुलिस हैं। आपकी अपराध के खिलाफ एक आवाज उसको खत्म कर सकती है। डीएसपी ने बताया कि सबसे पहले आप सभी अपने अधिकार और नैतिकता को समझे। वहीं, इसका इस्तेमाल अपनी सुरक्षा, अपना हक और एक अच्छा समाज बनाने में मदद करे।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशालाः DSP ने बताया, क्राइम खत्म करने का तरीका

3 of 8
पुलिस की पाठशाला में डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
बच्चों से पूछा गया कि पुलिस की पाठशाला लगने की जानकारी पर कितने लोगों के मन में खुशी और कितनों के मन में डर बना? इसके बाद करीब 85 प्रतिशत बच्चों ने खुशी और जिज्ञासा जताया। जबकि, 5प्रतिशत बच्चों ने कुछ भी प्रतिक्रिया नही दी। वहीं, दस प्रतिशत बच्चों ने पुलिस के नाम पर डर लगना बताया। 

पुलिस की पाठशालाः DSP ने बताया, क्राइम खत्म करने का तरीका

4 of 8
पुलिस की पाठशाला में डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
डीएसपी क्राइम ने कहा कि बच्चों की इस प्रतिक्रिया से महसूस हुआ कि पुलिस को और भी अच्छा काम करके लोगों में विश्वास ज्यादा विश्वास बनाने की जरूरत है। डीएसपी ने बताया कि अगर आपके सामने कोई अपराध हो रहा है। इसमें सबसे पहले पुलिस आप खुद हो। इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाए, आप चाहते है तो आपके बारे में जानकारी गुप्त रखी जाएगी। 
विज्ञापन

पुलिस की पाठशालाः DSP ने बताया, क्राइम खत्म करने का तरीका

5 of 8
पुलिस की पाठशाला में डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कार्यक्रम में सवाल जवाब की शुरूआत डीएसपी जगबीर सिंह ने अपने सवालों से किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि होली पर ड्रंक एंड ड्राइव में कोर्ट ने 33लोगों को जेल भेजा था। आपको कोर्ट का फैसला कैसा लगा? सवाल खत्म होने से पहले बच्चों ने एक हाथ हाथ उठाकर जवाब दिया कि एकदम सही फैसला था। उन्होंने कहा कि इस तरह का फैसला और भी पहले आना चाहिए था।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशालाः DSP ने बताया, क्राइम खत्म करने का तरीका

6 of 8
पुलिस की पाठशाला में डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
एक बच्चे ने कहा कि स्कूल के बाहर वाले पार्क में अक्सर नशेडि़यों का जमावड़ा होता है। नशे के साथ साथ वे लड़कियों को भी छेड़ते है। छात्र के इस आरोप को एक शिक्षिका ने भी समर्थन किया। इसके बाद डीएसपी क्राइम ने तुरंत एक पीसीआर की ड्यूटी लगाने का आदेश दिया। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की ओर से बच्चों को सुरक्षा का भरोसा दिलवाया।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशालाः DSP ने बताया, क्राइम खत्म करने का तरीका

7 of 8
पुलिस की पाठशाला में डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कार्यक्रम के बीच में पूछा गया कि कौन कौन एक्टीवा चलाता है। इस दौरान एक छात्रा ने अपना हाथ उपर किया। डीएसपी ने छात्रा से सवाल पूछा कि अगर आपको हेलमेट पहनने को बोला जाए तो क्या आप पहनना चाहेगी? कुछ देर सोचने के बाद छात्रा ने नही का जवाब दिया। उसने बताया कि हेलमेट पहनना उसको अच्छा नही लगता है। लेकिन, जगबीर सिंह ने बताया कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है। 
विज्ञापन

पुलिस की पाठशालाः DSP ने बताया, क्राइम खत्म करने का तरीका

8 of 8
पुलिस की पाठशाला में डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने स्कूलिंग टाइम का एक यादगार लम्हा बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के समय दोस्तों के साथ कई बार बाउंड्री वाल फांदकर फल तोड़ने जाते थे। इसके लिए स्कूल की ओर से दो बार सजा भी मिली थी। उन्होंने कहा कि स्कूल का यह लम्हा उनके जेहन में हमेशा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें