हनीप्रीत की तलाश जारी है, वह डेरे के कई अहम राज जानती है जो अगर बाहर आ गए तो राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसलिए अब एक नई बात सामने आई है, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां नेपाल में है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत बिहार के रास्ते विराट नगर होते हुए नेपाल पहुंची है। नेपाल पहुंचने के बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही है।
विज्ञापन
3 of 8
हनीप्रीत, राम रहीम
- फोटो : self
उधर, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर की है कि हनीप्रीत की जान को खतरा भी हो सकता है। क्योंकि वह डेरे के कई अहम राज जानती है। इस इनपुट से हरियाणा पुलिस अवगत है।
4 of 8
Honeypreet Insan
इस इनपुट के बाद हरियाणा पुलिस भी पूरी तरह से चौकस हो गई है। पुलिस जल्द से जल्द हनीप्रीत को अपनी हिरासत में लेना चाहती है। हालांकि, इसके लिए हरियाणा पुलिस की टीमें नेपाल बार्डर तक खाक छान रहीं हैं। सभी हवाई अड्डों पर हनीप्रीत को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 8
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
पहले भी राजदार इस दुनिया में नहीं रहे
हनीप्रीत डेरामुखी गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी है और वर्ष 2011 से डेरामुखी के काफी करीब है। वह डेरामुखी की हर गतिविधि की राजदार है। यदि हनीप्रीत पकड़ी जाती है तो डेरे से जुड़े कई और सनसनीखेज राज भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
राम रहीम हनीप्रीत
- फोटो : social media
इसलिए आशंका है कि हन्नीप्रीत की हत्या भी की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि डेरे के कुछ राजदार पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं या उनकी हत्या हो चुकी है। इनमें डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह और फकीरचंद शामिल है।
विज्ञापन
7 of 8
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इन दोनों को डेरामुखी से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कुछ बात मालूम चल गई थी, इसलिए वे डेरे से अलग रहने लगे थे। रणजीत सिंह की तो गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जबकि फकीरचंद का तो आजतक सुराग ही नहीं लगा। वहीं,पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने भी डेरे के कुछ राज उजागर किए थे, तो उनकी भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में जोरों पर तलाश
हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू के अनुसार हनीप्रीत की जान को खतरा हो सकता है, इस सूचना को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट है। पुलिस चाहती है कि जल्द से जल्द हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में हो, जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। जिसके बाद कई अहम जानकारियाें का खुलासा हो पाएगा। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में हनीप्रीत की तलाश की जा रही है। हनीप्रीत की हिरासत से काफी जानकारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा राजस्थान में भी हनीप्रीत की तलाश जोरों पर है।