फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे 3 हिस्ट्रीशीटर, देखिए तस्वीरें

Tue, 08 Dec 2015 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत,राई(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हिस्ट्रीशीटरों से पुलिस मुठभेड़, दोनों ओर से जारी गोलीबारी के बीच 15 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़े गए तीन बदमाश। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। जीटी रोड पर रविवार सुबह फिल्मी स्टाइल में गोलियां चल रही थी। बदमाशों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों ही बदमाश हत्या, हत्या के प्रयास जैसे मामलों में वांछित थे। बताया जाता है कि यह बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने निकले थे।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे 3 हिस्ट्रीशीटर, देखिए तस्वीरें

2 of 7
पुलिस के अनुसार नांगल खुर्द मोड़ के पास रविवार को आईजी स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक लाल रंग की प्रीमियम कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार युवकों ने पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया और गाड़ी भगाने लगे। पुलिसकर्मियों ने भी संभलने के बाद अपनी गाड़ी से बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वीटी भी कर दी गई।

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे 3 हिस्ट्रीशीटर, देखिए तस्वीरें

3 of 7
बदमाशों ने नांगल मोड़ से दीपालपुर की ओर रुख करते हुए गढ़मिरकपुर रोड पर गाड़ी मोड़ ली। पुलिस टीम भी पीछे-पीछे ही थी। गढ़मिरकपुर चौकी पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। इसी दौरान गांव जाजल के पास पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी पर फायरिंग की। टायर पर गोली लगी और वह फट गया। बदमाशों ने गाड़ी रोक दी और गांव जाजल में ईख के खेतों में घुस गए। वीटी के जरिए सूचना मिलने पर मौके पर थाना मुरथल, एसआईटी, सीआईए की टीम पहुंच गई थी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे 3 हिस्ट्रीशीटर, देखिए तस्वीरें

4 of 7
पुलिस टीम ने खेतों की चारों तरफ से घेराबंदी कर बदमाशों को काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग भी पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने गांव सिवाह, पानीपत फिलहाल गांव रोहट निवासी विकास उर्फ दूधिया, गांव बुपनिया, झज्जर निवासी सुनील उर्फ लिंडी व धर्म सिंह को काबू कर लिया। बदमाशों का चौथा साथी जिसका नाम बॉक्सर बताया जा रहा है, वह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और तीन खोल बरामद किए।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे 3 हिस्ट्रीशीटर, देखिए तस्वीरें

5 of 7
बदमाशों ने पुलिस पर करीब छह राउंड फायर किए। ग्रामीणों ने भी पुलिस को बदमाशों को दबोचने में काफी सहयोग दिया। पुलिस ने भी बदमाशों की गाड़ी के शीशे पर दो, गाड़ी के डिग्गी और टायर में एक-एक गोली मारी थी। बदमाशों में शामिल विकास उर्फ दूधिया को ईख के खेतों से दो होमगार्ड कर्मी पकड़कर लाए थे। हालांकि अन्य दो बदमाशों को बाद में निकाला गया। धर्म सिंह और सुनील को पुलिसकर्मी ही निकालकर लाए थे।

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे 3 हिस्ट्रीशीटर, देखिए तस्वीरें

6 of 7
बता दें कि लगभग तीन महीने पुराने गोहाना रोड पर संदीप निवासी बड़वासनी और उसके साथियों पर गोली चलाने का आरोप विकास उर्फ दूधिया पर ही है। इस मामले में कुछ आरोपी काबू किए जा चुके हैं। वहीं धर्म सिंह और सुनील पर इसी वर्ष अगस्त में झज्जर के बुपनिया गांव में जगत बुपनिया की हत्या करने का आरोप है। इस मामले में उसके साथी प्रवेश और दिनेश पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे 3 हिस्ट्रीशीटर, देखिए तस्वीरें

7 of 7
सतीश कुमार, डीएसपी, सोनीपत ने बताया कि विकास उर्फ दूधिया, सुनील और धर्मसिंह को काबू कर लिया गया है। चौथा आरोपी फरार है। तीनों पर ही हत्या, हत्या के प्रयास के मामले हैं। सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें