पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल निर्मल सिंह की ड्यूटी के दौरान संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस कई घंटे तक इस मामले को दबाने में जुटी रही। घटना कुराली के माजरी पुलिस चौकी की है। मौके पर पहुंचे एसपी (एच) हरपाल सिंह ने बताया कि कांस्टेबल सुबह अपनी राइफिल साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चलने से उनकी मौत हो गई। निर्मल सिंह रूपनगर जिले के सणाना गांव के रहने वाले थे और एक साल से माजरी पुलिस चौकी में तैनात थे।
विज्ञापन
पुलिसवाले के खून से 'लाल' हुई चौकी, तस्वीरें
2 of 5
परिजनों को कांस्टेबल की मौत का पता तब चला जब विवाह समागम में शामिल होने के लिए रविवार सुबह परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। एक पारिवारिक सदस्य जरनैल सिंह ने बताया कि फोन पर कई बार संपर्क करने के बाद सुबह करीब छह बजे पुलिस चौकी के किसी मुलाजिम ने निर्मल सिंह का फोन सुना। इस मुलाजिम ने बताया कि निर्मल सिंह को चोट लगी है।
विज्ञापन
पुलिसवाले के खून से 'लाल' हुई चौकी, तस्वीरें
3 of 5
मुलाजिम ने उनको चौकी पहुंचने के लिए भी कहा लेकिन घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। कुछ समय के बाद जब वह माजरी चौकी पहुंचे तो निर्मल सिंह का शव मुंशी के कमरे में दफ्तरी मेज पर पड़ा था। उनकी मौत को लेकर परिजनों ने कई तरह की शंका प्रकट की है। घटना की भनक लगते ही चौकी के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया।
पुलिसवाले के खून से 'लाल' हुई चौकी, तस्वीरें
4 of 5
इस दौरान पुलिस ने चौकी की पूरी तरह से तालाबंदी कर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। मृतक के परिजनों को भी मीडिया के साथ बात करने से रोकने की कोशिश की गई। शव चौकी के पीछे के दरवाजे से निकाल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इस कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया।
चौकी में कांस्टेबल की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी (एच) हरपाल सिंह, डीएसपी खरड़ जगविंदर चीमा और थाना प्रभारी ने कई घंटे तक कांस्टेबल के पारिवारिक सदस्यों के साथ गुप्त बैठक की। बंद कमरे में हुई इस बैठक में किसी को भी नहीं जाने दिया गया। बाद में पुलिस ने मीडिया को कांस्टेबल की मौत की जानकारी दी।