दो बसों की जबरदस्त टक्कर करनाल के निर्मल कुटिया चौक पर रविवार अलसुबह हुई, जिसमें करनाल डिपो की बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही जान चली गई और 28 सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे में कई एनआरआई को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें
2 of 5
दूसरी इंडो-कंडेनियन बस दिल्ली से 21 सवारियां लेकर पंजाब की ओर जा रही थी। पुलिस प्रशासन हादसे में इंडो कंडेनियन बस के ड्राइवर की गलती बता रहा है, जो फ्लाईओवर के ऊपर से बस ले जाने की बजाय नीचे से लेकर आया। सूचना मिलने पर परिवहन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ-साथ कई नेता और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें
3 of 5
शिक्षा मंत्री ने दोनों मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी, पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की। वहीं, सिविल लाइन थाना पुलिस ने चिड़ाव गांव के बहादुर सिंह की शिकायत पर इंडो कंडेनियन बस के चालक बीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को आरोपी ने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए रोडवेज की बस में टक्कर मारी।
आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें
4 of 5
करनाल डिपो की बस (एचआर 45 ए-9756) को रविवार सुबह साढ़े छह बजे करनाल के गांव बिजना वासी ड्राइवर बजिंद्र (38) और गांव गगसीना वासी कंडक्टर प्रदीप (30) बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चले। निर्मल कुटिया चौक से रोडवेज की बस हाईवे को क्रॉस कर रही थी कि दिल्ली की ओर से आ रही इंडो कंडेनियन बस (पीबी 01 ए-4949) ने जोरदार टक्कर दे मारी। दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि ड्राइवर बजिंद्र बस से नीचे गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए।
हादसे में कंडक्टर प्रदीप की भी मौत हो गई। तेज भिंड़त होने के कारण रोडवेज बस फ्लाईओवर की दीवार तक घसीटते हुई गई। चारों ओर सवारियों की चीखों से कोहराम मच गया। हर कोई बचाव के लिए दौड़ पड़ा। सवारियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। इंडो कंडेनियन बस के मुक्तसर वासी ड्राइवर बीर सिंह और लुधियाना के बटोंडी वासी हरनेक सिंह को गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।