पाकिस्तानी गैंगस्टर्स को बॉर्डर पार तस्करी में सहयोग देने के आरोप में पुलिस ने BSF जवान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कई खुलासे हुए। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
BSF का जवान दबोचा, FB पर पाकिस्तानियों के संपर्क में था
2 of 5
मोहाली पुलिस ने जवान अनिल को श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया। अनिल अमृतसर का रहने वाला है। गौरतलब है कि मोहाली पुलिस ने बीते दिनों तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया था जो तस्करी में शामिल थे। गिरोह के सरगना गुरजंट सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सीमा पार सामान लाने में बीएसएफ कांस्टेबल अनिल कुमार मदद करता था। इसकी जानकारी मिलते ही मोहाली पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
BSF का जवान दबोचा, FB पर पाकिस्तानियों के संपर्क में था
3 of 5
गुरजंट की 2010 में थाईलैंड में पाकिस्तानी स्मगलर इम्तियाज से मुलाकात हुई थी। उसने गुरजंट को तीन पाकिस्तानी सिम और एक मोबाइल दिया था। बीएसएफ जवान अनिल ने बताया कि वह फेसबुक के जरिए इम्तियाज के संपर्क में आया। इसके बाद वह वाट्सएप पर बात करने लगा। इम्तियाज ने उसे अमीर बनाने का लालच देकर गुरजंट से मिलने के लिए कहा। इम्तियाज ने पाक से ही गुरजंट को फोन कर अनिल से मिलने के लिए भेज दिया।
BSF का जवान दबोचा, FB पर पाकिस्तानियों के संपर्क में था
4 of 5
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने बताया कि बीएसएफ जवान अनिल फेसबुक के माध्यम से गुरजंट के संपर्क में आया था। दोनों की बातचीत फेसबुक के माध्यम से ही होती थी। पूछताछ में अनिल ने बताया कि गैंगस्टर उसके खाते में पैसा डालते थे, अब तक उसके खाते में डेढ़ लाख रुपये आए थे। गुरजंट उर्फ भोलू गैंग को जाली आईडी पर लाइसेंस बनाने वाले लुधियाना निवासी दीपक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
BSF का जवान दबोचा, FB पर पाकिस्तानियों के संपर्क में था
5 of 5
एसएसपी ने कहा कि गुरजंट सिंह उर्फ भोलू की बीएसएफ के जवान अनिल कुमार से पहली मुलाकात एक शादी पार्टी के दौरान हुई थी। उसी समय से वह उनके लिए काम करने लगा। एसएसपी ने यह भी बताया कि अनिल कुमार ने कई बार गुरजंट गैंग की पाकिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थों की खेप को पार करवाने के एवज में अनिल कुमार की पत्नी के बैंक एकाउंट में एक बार 50 हजार, फिर 39 और 40 हजार रुपए जमा करवाए थे।