अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री से मिलने से आए पीड़ितों को पुलिस ने धक्के मारकर खदेड़ दिया। देखें तस्वीरें-
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पीड़ितों को मारे धक्के
2 of 9
ऐसा हुआ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में। फरियादी आसूं बहाते रहे, खट्टर से मिलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन मिल नहीं पाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पीड़ितों को मारे धक्के
3 of 9
पीड़ितों ने सीएम को रोकने के लिए उनकी गाड़ी के आगे लेटने का प्रयास भी किया, पर पुलिस ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पीड़ितों को मारे धक्के
4 of 9
हंगामा देख सीएम ने बाद में अधिकारियों से जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक के जिला विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पीड़ितों को मारे धक्के
5 of 9
ये पीड़ित एक दबंग द्वारा परेशान किए जाने की फरियाद लेकर आए थे। दबंग उनके प्लाट पर कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पीड़ितों को मारे धक्के
6 of 9
पीड़ितों का कहना है कि 6 दिन पहले वह दबंग बदमाशों के साथ उनके घर में घुस गया और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पीड़ितों को मारे धक्के
7 of 9
पीड़ितों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि परिवार के सदस्य 5 दिन तक सिविल अस्पताल में दाखिल रहे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पीड़ितों को मारे धक्के
8 of 9
मुख्यमंत्री खट्टर के इस व्यवहार से पीड़ित इतने आहत हुए कि उन्होंने पीछे से चिल्लाकर कहा कि कहां है मोदी सरकार?
पीड़ितों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां कहकर गए थे कि भाजपा सरकार आएगी तो दलितों पर अत्याचार नहीं होगा, लेकिन यहां तो सुनवाई भी नहीं हो रही है।