फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

Thu, 22 Jan 2015 11:08 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का शंखनाद करने के लिए पानीपत पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

2 of 12
जानी-मानी अदाकारा माधुरी दीक्षित भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं। वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

3 of 12
कार्यक्रम में स्मृति इरानी, मेनका गांधी, जे पी नड्डा, कृष्‍णपाल गुर्जर, रविशंकर प्रसाद एवं हरियाणा के सभी सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

4 of 12
कार्यक्रम में मौजूद माधुरी दीक्षित ने अपने संबोधन ने कन्या भ्रूण हत्या को जमकर कोसा और बेटियों को बचाने के लिए लोगों का आह्वान किया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

5 of 12
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने लोगों से बेटियों के जन्म पर भी उत्सव मनाने की बात कही।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

6 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच बच्चियों को पासबुक देकर कन्या स्मृद्धि योजना की शुरुआत की और कहा कि बेटी नहीं होगी तो बहु कहां से लाओगे? बेटी को पढ़ाओगे नहीं तो पढ़ी लिखी बहु कहां से लाओगे?
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

7 of 12
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पानीपत की धरती पर हम बहुत बड़ी जिम्मेदारी की ओर कदम रख रहे हैं। इस सरकार ने क्या किया और क्या नहीं किया, इसके लिए हम यहां जमा नहीं हुए। ये आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। पानीपत की धरती पर ये अवसर हमें हमारी जिम्मेदारियों का अहसास कराने के लिए है।

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

8 of 12
मोदी ने कहा कि मैं मेनका जी का आभार जताता हूं कि उन्होंने इसके लिए पानीपत की धरती को चुना। भले ही ये कार्यक्रम हरियाणा में है, लेकिन ये संदेश पूरे देश के लिए है। गांव के लिए है, राज्य के लिए है। हम जैसी व्यवस्था बना रहे हैं तो आने वाला समय कैसा होगा।

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

9 of 12
मोदी ने कहा कि मैं डाक्टरों से पूछना चाहता हूं कि क्या पैसे कमाने के लिए यही वजह बची है क्या? अगर डाक्टर का बेटा कुंवारा रह गया तो...! डाक्टरों को सोचना होगा कि किसी को जन्म लेने से पहले कोख में मार देना कितना सही है? आपके हाथ निर्दोष बेटियों के खून से रंगना नहीं चाहिए। आप भी सोचिए, आपको पैदा करने वाली भी किसी मां की बेटी है।

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

10 of 12
पीएम मोदी ने कहा कि पानीपत के शायर ने दुनियाभर में संदेश दिया है 'मांओं-बहनों और बेटियां, दुनिया की जन्नत तुमसे है"। हमारे शास्त्र कहते हैं कि जब तक शास्त्र हैं, तब तक बालिका तुम्हारा जीवन अमर है।

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

11 of 12
मोदी ने कहा कि ये समस्या केवल हरियाणा नहीं, पूरे देश की है। बेटियों को शुरू से ही पराया धन माना जाता है। हम किसी भी तरह से खुद को 21वीं सदी के कहलाने के हकदार नहीं हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी की पानीपत रैली

12 of 12
मोदी ने कहा कि बेटी कभी मां-बाप को भूखा नहीं मरने देगी, जबकि बेटों के रहते हुए भूखे मां-बाप की संख्या अनगणित है। जिस धरती पर कल्पना चावला जैसी बेटी का जन्म हुआ हो, उस हरियाणा में हम हर गर्भ में कल्पना चावला को मार रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें