अमर उजाला के सवाल पर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि शाहरुख खान को उन्होंने करीब दो दशक तक अनेक बड़ी हिट फिल्मों में आवाज दी। हम दोनों ने एक दूसरे को बनाया। आज भी उनके गीतों में वही ताजगी है। तमाम गीत एक से बढ़कर एक हैं। केवल शाहरुख ही नहीं, बल्कि सैफ अली, खान ,सलमान खान ,संजय दत्त, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर कपूर को भी आवाज दी। हालांकि पिछले करीब एक दशक में पुराना या नया एक भी नाम नहीं है, जिनके लिए अभिजीत भट्टाचार्य ने फिल्म में गीत गाया हो। फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले इसकी बड़ी वजह खुद अभिजीत को मानते हैं।