फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-9 और एनएच-65 पर हो सकेगी विमान-फाइटर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, शुरू हुई तैयारी

Fri, 03 Jul 2020 02:35 PM IST
खुशबू गोयल सनमीत सिंह थिंद, सिरसा
विज्ञापन
1 of 5
इमरजेंसी लैंडिंग
चीन और पाकिस्तान से तनातनी के बीच सामरिक रूप से अहम माने जाने वाले एनएच-9 और एनएच-65 को विमान व फाइटर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : AmarUjala
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हरियाणा के सिरसा और हिसार में साइट का चयन कर लिया है। एनएचएआई यमुना एक्सप्रेस वे की तरह ही विमान और फाइटर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए इन हाईवे को तैयार करना चाहती है। बता दें कि सिरसा में वायुसेना का महत्वपूर्ण स्टेशन है, जबकि हिसार में सेना की छावनी है। एनएचएआई ने सिरसा प्रशासन को नेशनल हाईवे 9 पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाने के लिए कुछ महीने पहले चयनित जगह का ब्योरा दिया था। प्रोजेक्ट के तहत सिरसा से डबवाली रोड पर साहुवाला प्रथम गांव से लेकर पन्नीवाला मोटा तक की पांच किलोमीटर की फोरलेन को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए तैयार किया जाएगा। इस रोड की चौड़ाई भी बढ़ाई जा सकती है। एनएचएआई ने इस फोरलेन पर एचटी लाइन को हटाने के लिए बिजली निगम को पत्र भी लिखा है।

तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

3 of 5
लड़ाकू विमान
पांच किमी की सड़क होगी और मजबूत
नेशनल हाईवे 9 पर पांच किलोमीटर की सड़क को क्रंकीट से और मजबूत बनाया जाएगा। इसी प्रकार नेशनल हाईवे 65 हिसार से अंबाला जाता है। इस हाईवे पर कल्पना चावला कॉलेज के पास पांच किलोमीटर के एरिया का चयन किया गया है। इन दोनों नेशनल हाईवे पर ड्राइंग और डिजाइन तैयार किया जा रहा है। भारत सरकार ने एनएचएआई को इस प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि पीएमओ इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

4 of 5
लड़ाकू विमान
बिजली निगम ने ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया
एनएचएआई के आदेश के बाद बिजली निगम सिरसा ने साहुवाला से लेकर पन्नीवाला मोटा तक के एरिया पर आने वाली एचटी लाइन को हटाने के लिए डिजाइन तैयार कर लिया है। बिजली निगम ने सड़क के दोनों ओर 30 मीटर तक कोई भी लाइन न डालने के आदेश दिए हैं। एचटी और एलटी लाइन को अंडरग्राउंड करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है, ताकि जल्द ही इस प्रोजेक्ट का काम पूरा हो सके। सिरसा में पांच किलोमीटर के एरिया से एचटी व एलटी लाइन हटाने में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी।

पाकिस्तान में बन रहे मंदिर का विरोध, हिंदू पंचायत ने कहा- मंदिर निर्माण पूरा होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़ाकू विमान
सिरसा में एयरफोर्स स्टेशन, पंजाब और राजस्थान की लगती है सीमा
सामरिक दृष्टिकोण से यह प्रोजेक्ट अहम माना जा रहा है, क्योंकि सिरसा में एयरफोर्स स्टेशन है। सीमा की चौकसी के लिए वायुसेना के फाइटर जेट हर समय अलर्ट रहते हैं। सिरसा से पाकिस्तान बॉर्डर करीब 150 किलोमीटर है। राजस्थान के गंगानगर और पंजाब के अबोहर व फाजिल्का से पाकिस्तान बॉर्डर लगता है। बॉर्डर के नजदीक होने के कारण सिरसा एयरफोर्स स्टेशन देश का महत्वपूर्ण केंद्र है।

भारत सरकार के आदेश पर सिरसा और हिसार के पास एनएच-9 और एनएच-65 पर जगह का चयन किया गया है, ताकि यमुना एक्सप्रेस वे की तरह इन दोनों जगहों पर भी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जा सके। प्रोजेक्ट की डिटेल भारत सरकार को भेज दी गई है।
- वीके शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें