फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार गर्मियों की छुट्टियां मनाएं इन खूबसूरत देशों में, जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी

Tue, 18 Apr 2017 09:29 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
इन खूबसूरत देशों में मनाने जाएं गर्मी की छुट्टियां - फोटो : File Photo
इस बार की गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इन खूबसूरत देशों में जाइए। खर्चा भी बहुत कम पड़ेगा, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
ज्‍यादातर लोग गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं। कुछ खूबसूरत देश ऐसे भी हैं जहां घूमना-फिरना काफी सस्‍ता है। जिम्बाब्वे, कोस्टारिका जैसे देशों में घूमने की योजना बनाना स्मार्ट विकल्प है क्‍योंकि यहां भारतीय मुद्रा की कीमत ज्‍यादा है
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
कोस्टारिका : साल 2016 के दुनिया के शीर्ष खुशहाल देशों में शुमार कोस्टा रिका भारतीय यात्रियों की यात्रा को सच में सुखद बना सकता है। विनिमय दर भारतीय मुद्रा के पक्ष में हैं और इस खूबसूरत देश की यात्रा करने के लिए नवंबर में बुकिंग कराने से यात्रा आपको सस्ती पड़ेगी।

4 of 7
Places That Are Perfect For Summer Vacations - फोटो : File Photo
पर्यटक गाड़ी से महज तीन घंटे में तट से तट की यात्रा कर सकते हैं। यहां आप स्नॉर्कलिंग, सर्फिंग, जेट स्कीइंग, राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर इस देश में यात्रियों को रंग-बिरंगे एक से बढ़कर एक खूबसूरत तोते देखने को आसानी से मिल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Places That Are Perfect For Summer Vacations - फोटो : File Photo
जिम्बाब्वे : प्रकृति और पशुप्रेमियों के लिए यह देश सबसे उपयुक्त है। वन्यजीवों को आप सफारी के जरिए अच्छी तरह से देख सकते हैं। घूमने के लिए यह देश भी भारतीय रुपयों की कीमत के हिसाब से आपके बजट में हैं। आप यहां मशहूर विक्टोरिया जलप्रपात देख सकते हैं। माटोपोस नेशनल पार्क, मुटारे टाउन, चिनोहई गुफाओं आदि पर्यटन स्थल की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Places That Are Perfect For Summer Vacations
इंडोनेशिया : बाली भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। स्काई स्कैनर के डाटा में विश्व के सबसे बड़े द्वीप देश की यात्रा मई में बुकिंग करने पर सस्ता पड़ेगा। कोरल रीफ और साफ नीले पानी के लिए लोकप्रिय यह देश समुद्र तट का सैर पसंद करने वालों को जरूर पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Places That Are Perfect For Summer Vacations
श्रीलंका : भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित श्रीलंका सैर-सपाटे के लिए एक उपयुक्त देश है। इस देश की सैर बजट में होने के कारण यहां बड़ी तादाद में भारतीय पहुंचते हैं। वैसे तो सस्ता पड़ने के कारण कभी भी इस देश में जाने के बारे में सोचा जा सकता है, लेकिन मई और जून हवाई यात्रा की बुकिंग के लिए सही समय है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें