शानदार एग्जीबिशन में युवा साइंटिस्ट्स ने अपने गजब के अविष्कार पेश किए। मौका था एससीआरटी की ओर से स्टेट लेवल साइंस मैथमेटिक्स और इन्वायरमेंट एग्जीबिशन-2016 की शुरुआत का। दरअसल सेक्टर-32 स्थित स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में मंगलवार से 44वीं स्टेट लेवल साइंस मैथमेटिक्स और इन्वायरमेंट एग्जीबिशन-2016 की शुरुआत हुई। स्कूली स्तर पर साइंस के प्रति प्रतिभाओं को तराशने के लिए हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। स्टेट लेवल प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा तैयार 168 मॉडल रखे गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
गजब के अविष्कार
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-32 स्थित स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में मंगलवार से 44वीं स्टेट लेवल साइंस मैथमेटिक्स और इन्वायरमेंट एग्जीबिशन-2016 की शुरुआत हुई। स्कूली स्तर पर साइंस के प्रति प्रतिभाओं को तराशने के लिए हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। स्टेट लेवल प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा तैयार 168 मॉडल रखे गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
गजब के अविष्कार
- फोटो : अमर उजाला
9 दिसंबर तक चलाने वाले साइंस एग्जीबिशन में युवा साइंटिस्ट ने कई मॉडल में कमाल की दूरदर्शिता दिखाई है। एग्जीबिशन में से चुने जाने वाले 24 मॉडल को चुना जाएगा। जिन्हें नेशनल राउंड में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। साइंस एग्जीबिशन का उद्घाटन डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव ने किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के मॉडल के बारे में बारीकी से जानकारी ली और कुछ सुझाव भी दिए।
4 of 6
गजब के अविष्कार
- फोटो : अमर उजाला
ब्लाइंड लोगों की मदद करेगी अल्ट्रा कैन
सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल के स्टूडेंट मनीष ने ब्लाइंड लोगों की मदद के लिए खास अल्ट्रा कैन तैयार की है। उन्होंने बताया कि कैन पर खास तरह के सेंसर लगाए गए हैं, जिससे ब्लाइंड व्यक्ति को पब्लिक प्लेस पर आने जाने में मदद मिलेगी। अल्ट्रा सोनिक सेंसर से कैन एक मीटर से अधिक दायरे में कोई भी रुकावट आने पर अलार्म बजने लगेगा। मनीष ने बताया कि इस डिवाइस को तैयार करने में सिर्फ 1000 से 1200 रुपये का खर्च आया है। इसे बनाने की प्रेरणा उन्हें गवर्नमेंट कॉलेज-11 में पढ़ने वाले जानकार देवेंद्र वोहरा को देखकर मिली। उधर, सेक्टर-32 स्थित सॉपिंस स्कूल के छात्र अक्षित, कनिष्क और रोनित ने भी ब्लाइंड कैन तैयार की है। इस कैन से 30 सेंटीमीटर के दायरे में कोई भी सामान या रुकावट आने पर सायरन बजने लगता है।
विज्ञापन
5 of 6
गजब के अविष्कार
- फोटो : अमर उजाला
मच्छर भगाने का आसान तरीका
साइंस एग्जीबिशन में गवर्नमेंट हाई स्कूल मलोया की छात्रा फिजा ने हाल के दिनों में डेंगू और चिकनगुनिया को ध्यान में रखकर मच्छर मारने का खास उपकरण तैयार किया है। कबाड़ से बनाए इस डिवाइस से घर में मच्छरों का प्रकोप काफी कम किया जाएगा। उपकरण को चलाने के लिए पंखा और सोलर पैनल का भी प्रयोग किया गया है।
चंडीगढ़ में मेट्रो के बताए फायदे
सेक्टर-32 हाई स्कूल की टीम ने चंडीगढ़ में प्रस्तावित मेट्रो का मॉडल स्टेट साइंस एग्जीबिशन में पेश किया। दो-तीन दिन की मेहनत से 1500 रुपये में मॉडल को तैयार किया गया। करश्मिा, नितेश और अमन ने मेट्रो मॉडल को तैयार किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले सालों में चंडीगढ़ के सामने वाहनों से जाम की भयंकर स्थिति होगी। ऐसे में मेट्रो ही इसका बेहतर विकल्प है। करिश्मा ने बताया कि मेट्रो पर्यावरण फ्रेंडली और कम मेंटिनेंस मांगती है। जबकि अन्य ट्रांसपोर्ट सिस्टम महंगे हैं।