फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

Sat, 27 Dec 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
28 जनवरी को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष जी महाराज समाधिलीन हो गए थे। ऐसा होने की खबर फैलते ही हजारों अनुयायी नूरमहल में इकट्ठा हो गए थे और आशुतोष महाराज के समाधि से बाहर निकलने की दुआएं मांगने लगे। डॉक्टरों ने आशुतोष महाराज को क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया था, लेकिन उनके अनुयायी नहीं माने। आज तक कोर्ट में यह मामला चल रहा है और अभी तक आशुतोष महाराज की समाधि पर सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

2 of 13
1 मार्च को पंजाब के अजनाला में कुएं की खुदाई की गई थी। इस खुदाई से 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के 282 शहीदों के अस्थि पिंजर और अवशेष मिले थे। दूसरे दिन की खुदाई में भी 50 खोपड़ियां, 40 से ज्यादा साबुत जबड़े, 500 से ज्यादा दांत, कुछ ब्रिटिश गोलियां, ईस्ट इंडिया कंपनी के एक-एक रुपये के 47 सिक्के, सोने के चार मोती, सोने के तीन तावीज, दो अंगुठियां और अन्य सामान मिला है। कुएं की खुदाई का काम इस कुएं के बारे में शोध करने वाले इतिहासकारों और गुरुद्वारा शहीदगंज-शहीदांवाला खूह कमेटी द्वारा सुयंक्त रूप से कराया गया था।
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

3 of 13
 मई को गुरु गोबिंद सिंह जी की बाणी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया श्री अकाल तख्त साहिब से जारी आदेश के मुताबिक तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होकर लंगर के जूठे बर्तन साफ करके सेवा की। उन्होंने जूठे बर्तन मांजे और जोड़े साफ किए।

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

4 of 13
18 मई को मोगा में एक मजदूर ने मोदी को हटाने की मांग करते हुए बिजली के सौ फुट ऊंचे टावर से छलांग लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की और कुछ लोगों को टॉवर पर चढ़ा दिया था। यह देख युवक बिजली की लाइनों से लटक गया था और युवक ने छलांग लगा दी थी। मौके पर ही उसकी मौत भी हो गई थी। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के दो दिन बाद यह घटना हुई थी।
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

5 of 13
जून का पूरा महीना पंजाब के लोगों के साथ हुई एक घटना गृह मंत्रालय तक गूंजी। मामला था पंजाब के युवकों का इराक में अपहरण। कई परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से अपने बेटों को वापस लाने की गुहार लगाई थी। देश भर यह मामला चर्चा का विषय रहा था। इराक में किडनेप किए गए युवकों में हरियाणा के भी कई युवक शामिल थे।
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

6 of 13
5 जून को आंगन में सो रहे एक परिवार के पांच सदस्यों पर तेजाब फेंक‌ने की घटना हुई थी। इस घटना में महिला की मौत हो गई थी और दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस जांच में महिला के पति की करतूत उजागर हुई थी। दरअसल जोगिन्द्र खान ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध्‍ा संबंध उसके पड़ोसी से था इसी खुन्नस में उसने अपनी पत्नी और पड़ोसी पर तेजाब डाला था लेकिन पंखे की हवा के कारण तेजाब उड़कर उनके बच्चों पर भी जा गिरा।
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

7 of 13
6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में ‌फिर बवाल हुआ था। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में दो गुटों में जमकर तलवारें चलीं थी। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला, एक 11 साल का बच्चा और टास्‍क फोर्स के जवान शामिल थे। संघर्ष अकाल तख्त जत्‍थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह द्वारा अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह मान को बोलने के लिए माइक न देने पर हुआ। एक तरफ टास्क फोर्स के कर्मचारी थे, दूसरी तरफ रेडिकल ग्रुप्स यानी अकाली दल, सिख स्टूडेंट फेडरेशन, सिख यूथ फेडरेशन भिंडरावाला और दल खालसा के लोग थे।

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

8 of 13
18 सितंबर को अटारी-वाघा बार्डर पर रिट्रीट वाले स्थान पर पहली बार किसी फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची। फिल्म खूबसूरत की स्टार कास्ट फिल्म की प्रमोशन के लिए अटारी-वाघा बार्डर पर रिट्रीट वाले स्थान पर पहुंची। स्टार कास्ट में हेरोइन सोनम कपूर, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और अदाकारा से नेता बनीं चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर शामिल थीं।

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

9 of 13
11 नवंबर को कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार 8 व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। मरने वालों में तीन व्यक्ति, दो महिलाएं व तीन बच्चे शामिल थे। दर्दनाक हादसे में एक पूरा का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। यह हादसा स्थानीय बरनाला मोगा रोड पर बरनाला जिला के गांव रामगढ के पास हुआ।

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

10 of 13
दिसंबर माह में जम्मू के उरी सेक्टर में आतंकियों से लड़ते हुए पंजाब के मनप्रीत सिंह शहीद हुए। उनके जनाजे को उनकी विधवा मां ने कंधा दिया था। विधवा मां सुखबीर कौर की आंखों में बेटे का शव देख भले ही दर्द भरे आंसू थे, लेकिन उन्हें इस बात का फक्र भी था कि आज से उनकी पहचान भी किसी शहीद की मां के रूप में होगी। मनप्रीत सिंह का राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

11 of 13
23 दिसंबर में आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'PK' पर पंजाब के लुधियाना में बवाल हो गया। हिंदू संयुक्त मोर्चा और हिंदू न्याय पीठ ने बॉलीवुड फिल्म पीके के विरोध में जमकर रोष प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर आरती चौक में धरना देकर जाम किया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

12 of 13
24 दिसंबर को हरियाणा के नौरनौल में शक्ति गुर्जर मर्डर में मंगलवार को नारनौल कोर्ट से तारीख करके अपने गांव खरौली लौट रहे महार रेजीमेंट के जवान संदीप की महेंद्रगढ़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी। संदीप को आठ गोलियां मारीं गई। वर्तमान में उसकी तैनाती हिसार में थी। वह एक दिसंबर को छुट्टी लेकर घर आया था। हत्या के असल कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

13 of 13
23 दिसंबर को 2 साल 6 माह 27 दिन बाद रोहतक कोर्ट में एक एसिड अटैक मामले में अहम फैसला आया। अदालत ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। 26 मई 2012 को नेशनल खिलाड़ी और शहर की छात्रा रितू सैनी जब स्टेडियम से प्रेक्टिस कर घर लौट रही थी तब प्रेम नगर चौक पर दो बाइक सवार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, हमले में रितू का 90 प्रतिशत चेहरा झुलस गया था और दाईं आंख की रोशनी भी चली गई थी। खुलासा हुआ कि रितू पर एसिड अटैक उसी के रिश्तेदार रामनिवास ने कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें