फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर आपकी आंखों के सामने होती है तेल की चोरी, जानना चाहेंगे कैसे?

Mon, 26 Feb 2018 03:09 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
petrol pump
क्या आप जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर आपकी आंखों के सामने ही तेल की चोरी की जाती हैं और आपको भनक तक नहीं लगती। जानिए ऐसा कैसे होता है?
विज्ञापन

2 of 9
petrol pump
देशभर में जहां पेट्रोल पंपों द्वारा ‘शार्ट डिलीवरी’ यानी कम तेल डालने के मामले सामने आते रहे हैं, वहीं हरियाणा भी इस मामले में पीछे नहीं है। पंचकूला समेत हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है और इस गड़बड़झाले में वाहन चालकों को अच्छी खासी चपत लग रही है। इसका खुलासा हुआ है अमर उजाला के हाथ लगी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी की रिपोर्ट से।
विज्ञापन

3 of 9
petrol pump
ऐसे चलता है यह ‘खेल’
विभाग के नियमानुसार, किसी भी पेट्रोल पंप पर लगी पेट्रोल व डीजल मशीन पर 5 लीटर तेल डालते हुए की डिलीवरी करते हुए 25 एमएल तेल कम या ज्यादा डलना जायज माना जाता है। लेकिन हरियाणा में ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें इससे काफी कम तेल डाला जा रहा था। इस बात से वाहन चालक अंजान थे और ये सब हो भी उनकी आंखों के सामने रहा था।

 

4 of 9
petrol pump
आप मीटर रीडिंग देखते रहे और सेंध लग गई
मान लें कि आप पेट्रोल पम्प पर गए और 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया। 600 रुपये का पेट्रोल भरवाने में करीब 1 सवा मिनट का समय लगता है। आपका सारा ध्यान मीटर की रीडिंग पढ़ने में निकल जाता है और अगर इस बीच 10 सेकंड के लिए भी स्विच ऑफ होता है तो समझ लीजिए कि आपके 600 रुपये के पेट्रोल में करीब 50-100 रुपये का टांका यह शातिर लगा देते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
petrol pump
वाहन चालकों की अमूमन शिकायतें रहती हैं कि कई पेट्रोल पंपों पर मशीनों में टेंपरिंग कर उनके वाहनों कम डीजल व पेट्रोल डाला जाता है। ये शिकायतें जब हरियाणा सरकार तक पहुंची तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मार्फत प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा गया। विभिन्न जिलों के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई जिसमें इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। विभाग ने इस दौरान कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप संचालकों के चालान करते हुए लाखों रुपये कम्पाउंडिंग फीस वसूली।
विज्ञापन

6 of 9
petrol pump
पंप संचालकों पर कार्रवाई, वसूले 12.25 लाख
अमर उजाला के पास मौजूद विभाग की छापेमारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2017 से दिसंबर तक सूबे में 7646 बार पेट्रोप पंपों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 99 पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए। जिन पेट्रोल पंपों पर ज्यादा गड़बड़ियां मिली, उसने कम्पाउंडिंग फीस के रूप में 12.25 लाख रुपये भी वसूले गए। यह छापेमारी अब भी जारी है।
विज्ञापन

7 of 9
petrol pump
पंचकूला के तीन पेट्रोल पंप शामिल
पंचकूला के तीन पेट्रोल पंपों समेत अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, मेवात, पानीपत, रेवाड़ी और सोनीपत के कई पंपों में शार्ट डिलीवरी के मामले पकड़े गए। अंबाला व कैथल में कुछ पेट्रोल पंपों री-स्टैंपिंग भी की गई थी। हिसार में कुछ पेट्रोल पंपों के स्टॉक रजिस्टर में भी कमी पाई गई। जींद में कुछ मशीनों को सील किया गया। वहीं रोहतक में कुछ पेट्रोल पंपों की नोजल सप्लाई रोक दी गई। सोनीपत में एक पंप पर वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट डिसप्ले न होने पर भी चालान किया गया।

8 of 9
पेट्रोल पंप पर मारा छापा - फोटो : SELF
2536 पेट्रोल पंपों पर 12.36 करोड़ लीटर तेल की रोजाना बिक्री
हरियाणा में आईओसीएल के 1334 पेट्रोल पंप, एचपीसीएल के 666, बीपीसीएल के 385 व अन्य कंपनियों के 151 पेट्रोल पंप संचालित हैं। ये पेट्रोल रोजाना लगभग 12.68 करोड़ लीटर से अधिक पेट्रोल व डीजल की बिक्री करते हैं। हरियाणा में कुल पेट्रोल की 64.56 प्रतिशत खपत ट्रांसपोर्ट सेक्टर और 35.44 प्रतिशत नॉन ट्रांसपोर्ट सेक्टर में होती है। हरियाणा में कुल डीजल की 7.56 प्रशित खपत प्राइवेट वाहनों में, 4.46 प्रतिशत कॉमर्शियल वाहनों में, 50.55 प्रतिशत प्राइवेट एवं सरकारी बसों में, 1.99 अन्य वाहनों, 10.20 प्रतिशत ट्रैक्टर, 7.29 प्रतिशत कृषि उपकरणों, 3.26 प्रतिशत कृषि पंपसैट, 8.24 प्रतिशत इंडस्ट्री जनसेट, 2.52 प्रतिशत उद्योगों के अन्य कार्यों, 0.43 प्रतिशत मोबाइल टॉवर व 3.49 प्रतिशत अन्य कामों में होती है।
विज्ञापन

9 of 9
petrol pump
हरियाणा में जितने भी पेट्रोल पंप है, उन पर कंपनी की मशीनें लगी हैं। कई बार मशीनों में मैकेनिकल फाल्ट आ जाए तो मालिक को भी मालूम नहीं चल पाता। मगर हरियाणा में 99.9 फीसदी पेट्रोल संचालक जानबूझकर ऐसा नहीं करते। कंपनियों की भी जिम्मेवारी है कि वे समय-समय पर अपनी मशीनों को चैक कर यदि कोई फाल्ट है तो उसे दूर करें। कोई भी पेट्रोल पंप संचालक वाहन चालकों को लूटने के इरादे से ऐसा नहीं करता।
- शमेशर सिंह गोगी, प्रदेशाध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें