पेट्रोल पंपों पर होने वाला गड़बड़झाला अभी भी जारी है, सोचिए उस समय क्या हुआ होगा जब सबके सामने पेट्रोल 5 लीटर निकला लेकिन मीटर सवा छह लीटर तक घूम गया।
विज्ञापन
2 of 9
Petrol Pump checking
मामला हरियाणा के जींद का है, जहां खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को पेट्रोल पंपों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान गोहाना रोड स्थित राधा स्वामी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में बड़ा झोल सामने आया। यहां पांच लीटर पेट्रोल लेने पर उपभोक्ताओं को सवा लीटर का फटका लग रहा है।
विज्ञापन
3 of 9
Petrol Pump checking
मीटर चलता रहा, पेट्रोल नहीं आया
जांच के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति तथा मापतौल विभाग की टीम ने राधा स्वामी पेट्रोल पंप पर पांच लीटर का माप भरने के लिए मशीन चलाई। इस दौरान मीटर की रीडिंग चलती रही, लेकिन पेट्रोल नहीं आया। जब पांच लीटर का माप भरा तो मीटर में रीडिंग 6.24 लीटर निकल चुकी थी। इससे साफ हुआ कि प्रति पांच लीटर पेट्रोल पर उपभोक्ताओं को करीब सवा लीटर पेट्रोल का फटका लग रहा है। हालांकि इसी पेट्रोल पंप पर डीजल की मशीन में कोई खामी नहीं पाई गई।
4 of 9
Petrol Pump checking
चोरी पकड़ी गई तो, बोले कर रखी है शिकायत
अधिकारियों के अनुसार पेट्रोल पंप की चोरी पकड़े जाने पर यहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कंपनी को शिकायत कर रखी है, लेकिन शिकायत का कोई भी साक्ष्य ये लोग नहीं दिखा पाए। इस पर मशीन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 9
Petrol Pump checking
मिलावट का बड़ा मामला आ चुका है सामने
करीब पांच साल पहले शहर के पटियाला चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर मिलावट का बड़ा मामला सामने आया था। यहां डीजल और पेट्रोल में पानी की मिलावट की जा रही थी। लोगों की काफी शिकायत आने के बाद यहां विभागीय कार्रवाई हुई तो इसका पर्दाफाश हुआ। वहीं एक पेट्रोल पंप पर पहले भी कम तेल देने का खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
6 of 9
Petrol Pump checking
नियमानुसार होगी कार्रवाई
राधा स्वामी पेट्रोल पंप पर कम तेल डलने की पुष्टि हुई है। फिलहाल इसकी मशीन को सील कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई होगी। -ईश्वर दत्त, मापतौल अधिकारी
विज्ञापन
7 of 9
Petrol Pump checking
जारी रहेगा अभियान
जिला में कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर कम तेल देने और मिलावट की शिकायतें मिलती हैं। इस पर विभाग कार्रवाई करता है। यह अभियान जारी रहेगा। मिलावट कर या कम तेल देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। -राजेश कुमार आर्य, डीएफएससी
8 of 9
Petrol Pump checking
कम माप के साथ मिलावट का भी खेल
उपभोक्ताओं के साथ दोहरा छलावा होता है। कम माप के साथ कुछ पेट्रोल पंप तो तेल में मिलावट भी करते हैं। इससे वाहन भी खराब होते हैं और पर्यावरण को भी भारी नुकसान होता है। ऐसे में प्रशासन को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। -हितेश हिंदुस्तानी, अन्ना टीम।
अधिकतर जगह होती है गड़बड़
पेट्रोल पंपों पर अधिकतर जगहों पर गड़बड़ी होती है। अधिकारी यदि नियमित निरीक्षण करें तो चोरी पर लगाम लग सकती है। इससे उपभोक्ताओं को भारी नुकसान तो होता ही है, साथ ही वाहन भी खराब होते हैं। -सुरेंद्र राणा, शिक्षक