फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए पेट्रोल डीजल के रेट से जुड़ी ये नई व्यवस्था, बड़े फायदे की खबर है

Thu, 04 May 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
देखिए पेट्रोल पंप पर कैसे होती है तेल की चोरी
अब हर रोज पेट्रोल और डीजल के रेट बदलेंगे, लेकिन इसके साथ ही कई ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं जो लोगों को लिए काफी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पेट्रोल पंप - फोटो : Axis
दरअसल, ईंधन के बदलते रेट्स को देखते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने आउटलेट्स पर रेट्स के डिस्प्ले के लिए एलईडी लगवा दी है। चंडीगढ़ में इँडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल 41 पंप हैं। इसमें से 19 पेट्रोल पंप आईओसी के हैं। चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के रेट्स में अंतर क्रूड आयल के रेट और डालर और रुपये के एक्सचेंज रेट में आए अंतर के अनुसार निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
पंजाब राज्य कार्यालय के महाप्रबंधक संदीप जैन ने कहा कि डायनेमिक रेट के बारे में पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहकों को जागरूक कर रही हैं। जिससे किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि सिटी के रिटेल आउटलेट्स पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को दैनिक मूल्य निर्धारण के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

4 of 7
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
लोग विभिन्न स्रोत जैसे तेल कंपनियों की वेबसाइट, अपने मोबाइल तथा वेब आधारित एप्लीकेशनों से रेट जान सकते हैं। इसमें मूल्य प्रदर्शित करके ग्राहकों को मूल्य की जानकारी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइटों के संबंध में शिक्षित करके वर्तमान में हरेक रिटेल आउटलेट्स के लिए मूल्य से संबंधित सूचना मोबाइल एप्लीकेशन (फ्यूलञ्चआईओसी) और इंडियन ऑयल की कारपोरेट वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 7
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
आईओसी की एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी के ईंधन के दामों में दो पैसे का अंतर है। उन्होंने बताया कि बीपीसी और इंडियन आयल के ईंधन के दाम एकसमान हैं और एचपीसीएल के दाम में दो पैसे का अंतर है।  इंडियन ऑयल द्वारा पहले से ही ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है और किसी भी रिटेल आउटलेट पर मूल्य की सूचना 9224992249 पर निम्नानुसार एसएमएस भेज कर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के रेट क्रूड के औसत के आधार पर निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में 1 मई को जो रेट आया वह पिछले 14 दिन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड का औसत दाम, डालर और रुपये के औसत और अन्य टैक्स के साथ निकाला गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए बाकायदा एक फार्मूला है, जिसमें कई टैक्स औसत रेट पर लगाए जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
आईओसी ने चंडीगढ़ में एक मोबाइल एप लांच किया है। जिसके माध्यम से कोई ग्राहक किसी रिटेल आउटलेट के रखरखाव और स्वच्छता का मूल्यांकन कर सकता है। ग्राहकों द्वारा किए गए आकलन के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी लांचिग  पंजाब राज्य कार्यालय के महाप्रबंधक संदीप जैन ने चंडीगढ़ के सेक्टर-33 के पेट्रोल पंप पर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें