फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीएस6 पेट्रोल और डीजल से चलेंगी गाड़ियां, जानिए क्या है फायदा, सस्ता होगा या महंगा

Mon, 03 Feb 2020 12:25 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
फाइल फोटो
खराब हो रही आबोहवा को दुरुस्त करने के लिए बीएस6 पेट्रोल और डीजल लाने की तैयारी हो चुकी है। जानिए इसका क्या फायदा होगा और ये सस्ता होगा या महंगा?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
फाइल फोटो
तेल निर्माता कंपनियों ने बीएस6 पेट्रोल और डीजल का उत्पादन शुरू कर दिया है। अप्रैल के बाद यह ईंधन चंडीगढ़ के पेट्रोल पंपों पर भी मिलना शुरू हो जाएगा। अभी बीएस4 ईंधन से शहर के वाहन चल रहे हैं। बीएस6 नॉर्म्स का फ्यूल जाहिर तौर पर प्रदूषण पर थोड़ी रोक लगाएगा, क्योंकि यह ईंधन काफी हद तक कार्बन मोनोऑक्साइड को रोकेगा।
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो
अप्रैल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 13 मेट्रो शहरों में बीएस-6 ईंधन उपलब्ध कराने पर विचार करने को कहा था। देश के इन 13 शहरों में केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ का नाम भी शामिल किया है। बता दें एनजीटी पहले ही शहर में हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर यूटी प्रशासन को नोटिस जारी कर चुकी है। एनजीटी के बताए कार्यों को चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (सीपीसीसी) के जरिए नगर निगम करा रहा है।

4 of 9
फाइल फोटो
एनजीटी ने निगम को 31 मार्च तक कामों को पूरा करने का समय दिया है। शहर की आबोहवा शुद्ध हो सके इसको लेकर ही गाड़ियों में बीएस6 ईंधन डाला जाएगा। तेल कंपनियों ने इसको लेकर उत्पादन भी शुरू कर दिया है। तेल कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि अप्रैल तक यह आधुनिक ईंधन शहर के पंपों पर मिलना शुरू हो जाएगा। अभी शहर में बीएस4 ईंधन से ही वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो
क्या है बीएस-6
बीएस का अर्थ भारत स्टेज है। यह वायु प्रदूषण फैलाने वाले मोटर वाहनों सहित सभी इंजन वाले उपकरणों के लिए मानक के रूप में तय किया गया है। बताया जा रहा है कि बीएस6 ग्रेड के ईंधन से प्रदूषण में कमी होगी।
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो
10 ही पीपीएम होगा सल्फर उत्सर्जन
बीएस6 नियम आने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। बीएस6 ईंधन से पर्टिकुलेट मैटर में इनकी 20 से 40 एमजीसीएम तक ही हिस्सेदारी रहेगी। इसके साथ ही बीएस6 ईंधन से 10 पीपीएम ही सल्फर का उत्सर्जन होगा।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो
क्या हैं भारत स्टेज (चरण) के नॉर्म्स
केंद्र सरकार ने बीएस की शुरुआत वर्ष 2000 में की थी। इसके विभिन्न मानदंडों समय और मानकों के अनुसार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लाया गया है। भारत चरण (बीएस) मानदंड यूरोपीय नियमों पर आधारित है।

8 of 9
फाइल फोटो
कच्चे तेल के मूल्य पर निर्भर होगी कीमत
बीएस6 ईंधन सस्ता होगा कि महंगा इसको लेकर भी अभी संशय बना हुआ है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बीएस6 ईंधन की कीमत उस समय जो कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय मूल्य होगा उस पर निर्भर होगी।
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो
28000 करोड़ का निवेश
2020 की डेड लाइन के अनुसार ज्यादा स्वच्छ पेट्रोल और डीजल बनाने के लिए तेल कंपनियों को 28000 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ रहा है। भारत की कुछ तेल कंपनियों ने इसको लेकर तैयारियां कर ली हैं और उत्पादन भी शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें