फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जरूरी जानकारी, परेशान कर सकती हैं आपको

Thu, 25 Jan 2018 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में एक जानकारी सामने आई है, जो आपको परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते हैं तो जरूर देखें ये खबर।
विज्ञापन

2 of 7
petrol pump
दरअसल, एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल आम लोगों की जेब काटने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी से डीजल की कीमत 61.74 रुपये और पेट्रोल की कीमत 71 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

3 of 7
petrol pump
सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों के रोजाना के ईंधन मूल्य चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 68.54 रुपये प्रति लीटर हैं और डीजल का मूल्य 60.07 है। यह आंकड़ा अगस्त 2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।

4 of 7
petrol pump
पिछले डेढ़ माह में डीजल के दाम 3.35 रुपये ज्यादा हो चुके हैं, जबकि पेट्रोल की कीमत औसतन दो रुपये ही ज्यादा हुई है। कुछ जानकारों के अनुसार इसी प्रकार से डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होगी तो यह पेट्रोल के करीब पहुंच जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
petrol pump
वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 60.07 रुपये लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गईं हैं। हालांकि यही दाम मोहाली में ज्यादा हैं। डीजल के वाहनों की संख्या भी चंडीगढ़ में पेट्रोल के वाहनों की संख्या से कम है और डीजल की खपत भी।
विज्ञापन

6 of 7
petrol pump
तेल कंपनियों के मुताबिक 28 नवंबर 2017 के बाद तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उस दिन डीजल की कीमत 56.65 थी जबकि अब यही कीमत 60.07 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
petrol pump
डब्ल्यूटीआई/ब्रेंट क्रूड में से आई उछाल
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के बिजनेस के दो प्रमुख मानकों ब्रेंट और वेस्ट टेक्सास इंटीमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) में दिसंबर 2014 के बाद काफी तेजी आई है। पिछले सप्ताह ब्रेंट 70.05 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि डब्ल्यूटीआई 64.77 डालर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें