10 के सिक्के के बाद अब लोगों के लिए 1, 2 और 5 के सिक्के मुसीबत बनेंगे। इनको लेकर दो नई जानकारियां सामने आई हैं, जिन्हें जानकर होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 10
10rs Coins
आरबीआई चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने नोएडा, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद स्थित सरकारी टकसालों में सिक्कों का उत्पादन बंद कर दिया गया है। आरबीआई भी सिक्के नहीं ले रहा है, क्योंकि रखने की जगह नहीं है। लेकिन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं। इसका मार्केट पर कोई असर नहीं होगा, क्योंकि बाजार में सिक्कों की कमी नहीं है। वैसे भी अब ऑनलाइन पेमेंट का प्रयोग काफी बढ़ गया है, इसलिए भी सिक्के ज्यादा यूज में नहीं है।
विज्ञापन
3 of 10
10rs Coins
- फोटो : File Photo
दूसरी ओर, अगर आपकी जान पहचान है, तब ही आप बैंक में 10 रुपये का सिक्का आसानी से बदल पाएंगे। अमर उजाला टीम ने बुधवार को राष्ट्रीयकृत और निजी क्षेत्र के बैंक में पड़ताल की, जहां पहली बार में तो बैंक कर्मचारी 10 रुपये के सिक्के को बदलने के लिए न ही करते नजर आए, लेकिन अमर उजाला की टीम के कुरेदने पर कहीं बैंक कर्मचारी बोला कि कुछ सिक्के हों तो बदल देंगे, कहीं कहा गया कि बैंक में खाता है तो सिक्के लेकर खाते में जमा कर देंगे।
4 of 10
Rs 10 Coins
- फोटो : PTI
कुल मिलाकर हालात ऐसे लगे कि अगर एक आम आदमी बैंक में 10 रुपये के सिक्के लेकर उसके बदले नोट लेना चाहे तो आसान नहीं है, उसके धक्के खाने ही पड़ेंगे और वह हारकर लौट जाएगा। इसके बाद 10 रुपये का सिक्का दोबारा लेने से तौबा कर लेगा। आइए जानते हैं कि अमर उजाला की टीम जब ग्राहक बनकर बैंक पहुंची तो उसे किस तरह के सवालों से गुजरना पड़ा और जब टीम ने अपना परिचय दिया तो जवाब गोलमोल हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित जाट कॉलेज के पास स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में अमर उजाला की टीम पहुंची। बैंक का ब्रांच मैनेजर अपने कक्ष में मौजूद नहीं था। वहां मौजूद महिला एवं एक पुरुष कर्मचारी से 10 रुपये का सिक्के बदलवाने के बारे में पूछा तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार किया। इतने में वहां ब्रांच मैनेजर की गैर मौजूदगी में कार्यभार संभालने वाले मैनेजर आ गए, जिस पर उनसे बात करने की बात कहीं गई।
विज्ञापन
6 of 10
10rs Coins
उनसे 10 रुपये के सिक्के बदलने के बाबत पूछा गया, जिस पर उन्होंने शहर में इन सिक्कों के नहीं चलने और नकली सिक्कों की फैक्ट्री पकड़े जाने को इसकी वजह बताई। इस पर टीम ने दोबारा 10 रुपये का सिक्का बदलने की बात पूछी, जिस पर उन्होंने टीम से पहचान बताने के लिए कहा, इसके बाद टीम ने अपनी पहचान उजागर की। इस पर उनका कहना था कि अगर आपके पास 10-20 सिक्के हों तो लाइए बदल देते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
दस रुपये के सिक्के
इसके बाद टीम मॉडल टाउन स्थित एक निजी बैंक की शाखा में पहुंची। जहां इंक्वायरी काउंटर पर 10 रुपये के 50 सिक्के बदलने के बारे में पूछा गया, जिस पर कैश काउंटर पर जाने के लिए कह दिया गया। उनका कहना था कि इस बारे में कैशियर ही जानकारी दे सकता है। इसके बाद टीम टेलर काउंटर पहुंची और टेलर से पूछा कि उनके पास 10 रुपये 50 सिक्के हैं, जिन्हें बदलवाना है, लेकिन कैशियर ने सिक्के बदलने से इनकार कर दिया।
8 of 10
coins
इसके बाद जब उसने यह कहा गया कि उनके बैंक में ही खाता भी है तो उनका कहना था कि सिक्कों के बदले कैश तो नहीं मिलेगा, लेकिन सिक्के खाते में रकम जमा हो जाएंगे। अब इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक आम इंसान या एक छोटे दुकानदार के लिए 10 रुपये का सिक्का लेने पर उसे खपाना कितनी बड़ी मुसीबत है। इसीलिए न तो ग्राहक 10 रुपये का सिक्का ले रहा और न ही कोई व्यापारी।
9 of 10
10 रुपये का सिक्का
उधर, बैंकों के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मुकेश कुमार जैन ने कहा कि अगर कोई बैंक सिक्के लेने से इनकार करता है तो लोग उनके पास शिकायत करें, जिसके बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं व्यापारियों का कहना है कि रोहतक समेत आसपास के जिलों में 10 रुपये के सिक्के नहीं लिए जाने की दिक्कत बनी हुई है। यहां तक कि कई बार सिक्के बैंक में ले जाने पर भी उसे जमा करने से मना कर दिया जाता है।
करीब छह महीने पहले 10 रुपये का सिक्के जमा कराने एक बैंक गए बुजुर्ग को पुलिस ने नकली सिक्कों के शक में गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद लोगों में डर है, बाद में उस बुजुर्ग के सही होने पर उसे छोड़ दिया गया था। 10 रुपये का सिक्का परेशानी का कारण तो है। - गुलशन निझावन, अध्यक्ष, पालिका बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन