फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोट खपाने को अगर लगा रहे हैं ये जुगाड़, महंगा पड़ेगा आपको

Sun, 04 Dec 2016 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाते
पुराने नोट और काले धन को खपाने के लिए अगर आप ये सभी जुगाड़ लगा रहे हैं तो सावधान हो जाएं और इस वार्निंग पर गौर फरमाएं।

 
विज्ञापन

2 of 5
money
एडवांस सेलरी: कम कर्मचारियों वाली छोटी-छोटी कंपनियां, जो पीएफ नहीं कटवातीं। अपने कर्मचारियों को तीन से पांच माह की एडवांस सेलरी दे रही हैं।
ऐसे पकड़े जाएंगे: कंपनी ब्लैकमनी को व्हाइट कर रही है। आपसे एकमुश्त राशि के बारे में पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
बिना ब्याज पर लोन: साहूकार इस समय लोगों बिना ब्याज के लोन दे रहे हैं। इसके लिए एक साल का टाइम दिया जा रहा है। पैसे की वापसी नई करेंसी में मांगी जा रही है।
ऐसे पकड़े जाएंगे: इससमय यदि किसी भी बड़ी वस्तु की खरीदारी अथवा बैंक में पैसा जमा करेंगे तो पूछताछ हो सकती है।

4 of 5
black money
पशुधन, खाद्यान्न पर : कई पशु व्यापारी आढ़ती किसानों को इस समय उनकी भैंस, धान और अन्य खाद्यन्न के बाजार भाव से ज्यादा कीमत पुराने नोटों से दे रहे हैं।
ऐसे पकड़े जाएंगे: निर्धारिततिथि के अंदर मिली राशि के बारे में आयकर विभाग पूछताछ कर सकता है। आय का स्त्रोत भी बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money
दूसरों के खातों में पैसे: बड़े व्यापारी, कारोबारी रिश्तेदारों, परिचितों, मजदूरों के खाते में 2 से 2.5 लाख तक जमा करवा रहे। साथ पेट्रोल पंप 10 लाख तक एडवांस पेमेंट दे रहे।
ऐसे पकड़े जाएंगे: हर खाते पर इनकम टैक्स विभाग की नजर है। बड़ी रकम पकड़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें