फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द करवा सकते हैं आप, अगर नहीं मिली ये सुविधाएं

Mon, 26 Feb 2018 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Petrol Pump - फोटो : File Photo
लोगों को पेट्रोल पंप पर कुछ सुविधाएं बिल्कुल फ्री मिलती हैं। अगर नहीं मिल रही तो शिकायत कर सकते हैं, सही पाई गई तो पंप का लाइसेंस कैंसिल हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे - फोटो : अमर उजाला
नहीं मिलें अधिकार तो कर सकते हैं शिकायत
अगर आपको अपने अधिकार पेट्रोल पम्प पर नहीं मिलते हैं, तो आप केंद्रीय लोक शिकायत और निगरानी प्रणाली के पास जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप वेबसाइट http://pgportal.gov.in/ पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 10
Petrol Pump
हवा भरना
सभी पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा देना अनिवार्य है। इसके लिए पेट्रोल पंप डीलर को अपने पंप पर हवा भरने वाली इलेक्ट्रोनिक मशीन और गाड़ियों में हवा भरने वाले वाले व्यक्ति को नियुक्त करना भी जरूरी है। एक बात और कि इस सर्विस के लिए पेट्रोल पंप मालिक या फिर नियुक्त व्यक्ति आपसे पैसा नहीं मांग सकते हैं। यह सुविधा निशुल्क लोगों को दी जाएगी। अगर कोई पंप इसके लिए पैसे मांगता है तो फिर उसके खिलाफ संबंधित तेल कंपनी को शिकायत की जा सकती है।

4 of 10
Petrol price
फर्स्ट एड बॉक्स
हर पेट्रोल पंप पर एक फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा होनी चाहिए, ताकि आम जनता जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर सके। इस बॉक्स में जीवनक्षक दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी दवाइयों पर एक्सपायरी डेट भी लिखी होनी चाहिए। इस बॉक्स में दवाएं पुरानी नहीं होनी चाहिए। अगर पेट्रोल पंप आपकी मांग पर फर्स्ट एड बॉक्स देना मना कर दे तो इसकी लिखित शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
petrol
पीने के लिए शुद्ध पानी
पेट्रोल पंप डीलर को अपने पंप पर आम लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क पीने के पानी की सुविधा देनी होगी। इसके लिए पेट्रोल पंप डीलर को आरओ मशीन, वॉटर कूलर और पानी का कनेक्शन खुद से लगवाना होगा। अगर किसी पंप पर पीने के पानी की सुविधा न मिलें तो इसके लिए भी तेल मार्केटिंग कंपनी से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Petrol
फोन कॉल की सुविधा
अगर आप रास्ते में किसी परेशानी में फंस जाएं और मोबाइल फोन की सुविधा न हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर के किसी एक नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी या फिर मैनेजर आपसे मना नहीं कर सकता है। यह सुविधा भी पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती है।
विज्ञापन

7 of 10
petrol pump
वॉशरूम की सुविधा
पेट्रोल पंप पर साफ व स्वच्छ वॉशरूम की सुविधा लोगों को मिलती है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको कोई नहीं रोक सकता है। अगर पेट्रोल पंप पर गंदे और टूटे वॉशरूम हैं, तो इसकी शिकायत आप तेल कंपनी से कर सकते हैं।

8 of 10
पेट्रोल पंप
शिकायत बॉक्स या रजिस्टर: सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है तो आप शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप पर शिकायत बॉक्स या शिकायत रजिस्टर होना चाहिए।
पेट्रोल की कीमतें: लोगों को पेट्रोल की कीमतें जानने का अधिकार है। इसलिए पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बड़े-बड़े अक्षरों में अंकित होनी चाहिएं।

9 of 10
petrol pump
फायर उपकरण: पेट्रोल पंप पर अगर आग लग जाए तो बचाव करने के लिए फायर फाइटिंग इंस्ट्रूमेंटस और रेत से भरी बाल्टियां होनी चाहिएं।
बिल: पेट्रोल भरवाने के बाद बिल मांगना लोगों का अधिकार है। अगर आप किसी धोखे का शिकार हो जाएं तो बिल होने पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
petrol pump
मात्रा और क्वालिटी की जांच: पेट्रोल पंप पर तेल की सही मात्रा मापने के लिए 5 लीटर का मापक होना अनिवार्य है। पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी जांचने का अधिकार भी लोगों को है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें