फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार रुपये से ज्यादा पैसे बदलवा रहे लोग, देखिए कैसे लगाया जुगाड़?

Wed, 16 Nov 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
BANK - फोटो : Amar Ujala
मोदी ने भले ही बैंक से एक दिन में 4 हजार रुपये बदलवाने की लिमिट रखी हो, लेकिन लोग 20 हजार रुपये से ज्यादा बदलवा रहे हैं। देखिए कैसे लगाया जुगाड़।
विज्ञापन

2 of 6
बैंक - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करके बैंकों से रुपये बदलने की सीमा भले ही 4 हजार रुपये तय कर दी। लेकिन लोगों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। एक आदमी अपनी पांच अलग-अलग आईडी लेकर पांच बैंकों में पहुंच रहा है और एक ही दिन में 20 हजार रुपये बदल रहा है। बैंकों में आईडी अपडेट करने में समय लगने की वजह से लोग ऐसा करने में कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
BANK - फोटो : Amar Ujala
बैंक अधिकारी भी मानते है कि फिलहाल ऐसा संभव है। सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करके ऐसे नियम बनाए, जिससे एक दिन में केवल 4000 रुपये के पुराने नोट बदले जा सकें। यह नोट भी तभी बदले जा सकते हैं, जब कोई अपनी आईडी बैंक में जमा कराएगा। इन आईडी में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, पेन कार्ड को मान्य किया गया है।

4 of 6
bank - फोटो : amarujala
वहीं, लोग अपनी एक आईडी किसी बैंक में लेकर जाते हैं और वहां से 4 हजार रुपये बदल लेते हैं। उसके बाद दूसरी आईडी लेकर दूसरे बैंक में पहुंच जाते हैं और वहां से 4 हजार रुपये बदल रहे हैं। बैंक कर्मियों के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण यह है बैंक किसी भी ग्राहक से आईडी लेकर चार हजार रुपये बदल दे रहे हैं। उस आईडी को अपने यहां अपडेट कर दे रहे हैं, लेकिन दूसरे बैंकों को उसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
बैंक के बाहर उमड़ी भीड़
बैंक कर्मियों के अनुसार, इसके अलावा एक आदमी की आईडी भी अलग-अलग होती है। ऐसे में उसे पकड़ना आसान नहीं होता है। अगर कोई एक आईडी से अलग-अलग जगह से रुपये बदलता है तो उसे पकड़ा जा सकता है। लेकिन अलग-अलग आईडी इस्तेमाल करने पर पकड़ना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BANK - फोटो : Amar Ujala
एक आदमी अलग-अलग बैंक में जाकर अपनी अलग-अलग आईडी से रुपये बदल रहा है। फिलहाल इसे पकड़ने के लिए कोई सिस्टम नहीं है। इसे रोकने की तैयारी चल रही है। अलग अलग आईडी से अलग अलग जगह से पैसे बदलना गलत है। लोगों को सहयोग करना चाहिए। जिससे हर किसी को जरूरत के अनुसार पैसे मिल सकें। कुछ लोगों के ऐसा करने से काफी लोग परेशान हो सकते हैं।
- नरेश बंसल, एलडीएम, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें