फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडवाज की धुन पर थिरके लोग: उत्तराखंड के बैंड ने की धमाकेदार प्रस्तुति, पहाड़ी सुरों से गूंज उठा कला ग्राम

Mon, 13 Oct 2025 08:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कलाग्राम में आयोजित कॉन्सर्ट में काफी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने न केवल सुरों का आनंद लिया बल्कि खूब नाचे और तालियां बजाई। जैसे ही बैंड ने पाना पनुली, केदारनाथ, नंदा तेरो डोला जैसे गीतों की प्रस्तुति दी, दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड के पांडवाज बैंड की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के लोक संगीत बैंड पांडवाज ने कलाग्राम में लाइव कॉन्सर्ट ‘धवाड़ी’ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉन्सर्ट में दर्शकों ने पहाड़ी सुरों और तालियों के बीच जमकर नाच-गाने का आनंद लिया।

 
विज्ञापन

2 of 8
उत्तराखंड के लोक संगीत बैंड पांडवाज की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
लोगों की भीड़ को देखकर बैंड के सदस्य भी भावुक हो गए और सभी का धन्यवाद किया। बोले कि किसी ने कहा था कि अगर 200 टिकट भी बिक गए तो नाम बदल देना लेकिन लोगों ने इतिहास रच दिया।
 
विज्ञापन

3 of 8
उत्तराखंड के लोक संगीत बैंड पांडवाज की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है, जिसका बैंड के सदस्यों ने धन्यवाद भी किया। इसके बाद बैंड के सदस्य ईशान, अनिरुद्ध, श्रेठ, राकेश, अंशुल, दीपक, ख्याति, श्रुति काला, शिवानी, गौरव और सुशांत ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक परिधानों को पहने आधुनिक साउंड और लाइट्स के बीच पारंपरिक सुरों ने ऐसा माहौल बनाया, जिसमें लोक संगीत और आधुनिक प्रस्तुति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

4 of 8
उत्तराखंड के लोक संगीत बैंड पांडवाज की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
कॉन्सर्ट में काफी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने न केवल सुरों का आनंद लिया बल्कि खूब नाचे और तालियां बजाई। जैसे ही बैंड ने पाना पनुली, केदारनाथ, नंदा तेरो डोला जैसे गीतों की प्रस्तुति दी, दर्शक झूम उठे। लोक संगीत की मिठास जब आधुनिक बीट्स से जुड़ी तो पूरा कलाग्राम सुरों, रोशनी और तालियों की गूंज से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
उत्तराखंड के लोक संगीत बैंड पांडवाज की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बैंड ने अपने लोकप्रिय गीत तिलगा, वीण तैं पाते ना, घुघुती बसुती, फुलारी, गणपति, उत्तराखंड, बडुली, राम गंगा, राधा और हुराणी को दिन भी पेश किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग परिवार के साथ आए थे। कार्यक्रम के आयोजन में उत्तराखंड युवा मंच चंडीगढ़ ने भी विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन

6 of 8
उत्तराखंड के लोक संगीत बैंड पांडवाज की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के बीच में बैंड के लीडर ईशान डोभाल ने भावुक होते हुए कहा कि यह चंडीगढ़ का पहला उत्तराखंडी पेड टिकट इवेंट था। भारी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर रिपोर्ट कार्ड दे दिया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
उत्तराखंड के लोक संगीत बैंड पांडवाज की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
किसी ने कहा था कि अगर 200 टिकट भी बिक गए तो नाम बदल देना लेकिन आज जो भीड़ और प्यार देखा, उससे मैं भावुक हो गया। दिल्ली के लिए भी यही कहा गया था और आज सब देख रहे हैं कि हमारा संगीत कहां तक पहुंच गया है। ईशान ने कहा कि हमारा मकसद था ऐसी ऑडियंस बनाना जो सिर्फ डांस नहीं करे, बल्कि अच्छे गाने सुने भी। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसी ऑडियंस है। 
विज्ञापन

8 of 8
उत्तराखंड के लोक संगीत बैंड पांडवाज की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली, बेंगलुरु और उत्तराखंड जैसे शहरों में पहले ही धमाकेदार प्रस्तुतियां दे चुके पांडवाज बैंड ने इस बार चंडीगढ़ में भी अपने संगीत की गूंज बिखेरी। इससे पहले बैंड ने राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में 25 हजार से अधिक दर्शकों के सामने प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें