फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम PCS में टॉपर, बेटी ने जज बन पूरा किया पिता का सपना

विज्ञापन
1 of 6
पीसीएस ज्यूडीशियल बीसी कैटेगरी में 514 अंक लेकर पंजाब में पहला स्थान हासिल करने वाली पूनम ने जज बनकर पिता का सपना पूरा कर ही दिया। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

पूनम PCS में टॉपर, बेटी ने जज बन पूरा किया पिता का सपना

2 of 6
लुधियाना की घुमारमंडी मोहल्ले में रहने वाली पूनम ने बीसी कैटेगरी में पंजाब भर में पहला स्थान हासिल किया है। पूनम ने बताया कि पापा संजीव कुमार बिल्डिंगों में बिजली के काम की ठेकेदारी करते थे। उनका सपना था कि मैं जज बनूं।
विज्ञापन

पूनम PCS में टॉपर, बेटी ने जज बन पूरा किया पिता का सपना

3 of 6
पूनम कहती है कि गवर्नमेंट कालेज से पोलिटिकल साइंस में आनर्स किया। एलएलबी की। पीसीएस जुडीशियल के पहले अटैंप्ट में इंटरव्यू को क्लीयर नहीं कर पाई। हिम्मत न हारते हुए अधूरा सपना पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ाए। मेहनत व दृढ़ निश्चय से ही पापा के सपने को पूरा कर पाई हूं।

पूनम PCS में टॉपर, बेटी ने जज बन पूरा किया पिता का सपना

4 of 6
पूनम ने बताया कि 2013 में पीसीएस की पहली परीक्षा दी थी। उस दौरान पापा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद पूरा परिवार टूट सा गया। मां बीमार रहने लगी। घर का काम करना, खुद भी पढ़ाई करनी, भाई को पढ़ाना। इसी मेहनत ने मंजिल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

पूनम PCS में टॉपर, बेटी ने जज बन पूरा किया पिता का सपना

5 of 6
पूनम का कहना है कि स्टूडेंट जिस भी फिल्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़े। बेहतर तैयारी करनी चाहिए। सफलता के लिए जरूरी नहीं की देर रात तक पढ़ते रहो। बल्कि जो कुछ भी पढ़ें दिल से व लगन से पढ़े। कठिन परीक्षा से ही सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम PCS में टॉपर, बेटी ने जज बन पूरा किया पिता का सपना

6 of 6
पूनम कहती हैं कि समाज में भ्रष्टाचार तो है और इसे एक इंसान दूर नहीं कर सकता। मैं इमानदारी और मेहनत से अपने कर्तव्य को निभाऊंगी। सभी इमानदारी और मेहनत से कार्य करे तो काफी हद तक भ्रष्टाचर को मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें