फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में दर्जनों वाहन भिड़े, स्कूल बस पलटी, 21 घायल

विज्ञापन
1 of 6
कोहरे ने जमकर कहर बरपाया। दर्जनों वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। इसी दौरान एक स्कूल बस पलटने से 21 बच्चे घायल हो गए। तस्वीरें।
विज्ञापन

कोहरे में दर्जनों वाहन भिड़े, स्कूल बस पलटी, 21 घायल

2 of 6
रोहतक जिले के गांव बोहर के पास सुबह करीब 8 बजे कार की टक्कर लगने से बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। बीच सड़क हादसे से बस में बैठे सभी 21 बच्चों समेत एक अध्यापिका और कार चालक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

कोहरे में दर्जनों वाहन भिड़े, स्कूल बस पलटी, 21 घायल

3 of 6
दरअसल यहां एक ऑटो कंपनी में काम करने वाला कानपुर निवासी ऋषभ कार लेकर शहर से बोहर की तरफ जा रहा था। वहीं, सोनीपत रोड स्थित स्कॉलर रोजरी स्कूल की बस जगदीश कॉलोनी से बच्चों और अध्यापिका को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। जैसे ही चालक ने स्कूल बस को गांव बोहर स्थित चौरोहे पर मोड़ा तो एकाएक एक कार सामने आ गई।

कोहरे में दर्जनों वाहन भिड़े, स्कूल बस पलटी, 21 घायल

4 of 6
तेज गति के कारण कार बेकाबू हो गई और बस के बीच वाले हिस्से में सीधी टक्कर मार दी। इससे बस चालक भी नियंत्रण खो बैठा। कार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। वहीं, बस से टकराते ही कार कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोहरे में दर्जनों वाहन भिड़े, स्कूल बस पलटी, 21 घायल

5 of 6
तुरंत एंबुलेंस चालक को फोन किया गया और आसपास के लोगों की मदद से बस में फंसे बच्चों और अध्यापिका को बाहर निकाला गया। सभी को पीजीआई में दाखिल कराया गया। रात 10 बजे तक चले उपचार के बाद सभी एक बच्ची को छोड़कर सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। कार चालक भी पीजीआई में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में दर्जनों वाहन भिड़े, स्कूल बस पलटी, 21 घायल

6 of 6
हादसे में जगदीश कॉलोनी निवासी अध्यापिका लवलीन सहित छात्रा वसुंधरा 15 , वशुधा 9, सिया 8, रैना जैन, नेहा, मनसा 12, प्रबुन, छात्र राकेश सचदेवा 11, अंकेश, पोशल,  प्राण 10, प्रबुन 7, हेमंत 15, ग्रवित 12, रामनगर निवासी छात्रा खुशी 12, समनुर 7, अक्षिता 15, छात्र प्रवेश 12, आकाश 13, बैंक कॉलोनी निवासी छात्रा वर्षा 8 और कार चालक ऋषभ घायल हो गए। इनमें किसी के हाथ तो किसी के सिर में चोट आई है। कार में बैठे दो अन्य लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें