फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में फेल हुए सिरफिरे आशिक ने उठाया ऐसा कदम, चौंक गई पुलिस

Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
मोहब्बत में फेल हुए सिरफिरे आशिक ने बनाया बम
मोहब्बत में फेल हो गया तो सिरफिरे आशिक ने ऐसा कदम उठा लिया कि पुलिस सन्न रह गई। मां बाप भी यकीं नहीं कर पा रहे कि बेटा ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
bomb
घटना राजपुरा बाईपास के नजदीक दर्शन नगर कॉलोनी की है। प्यार में हुई रुसवाई और प्रेमिका के परिजनों द्वारा की गई पिटाई का बदला लेने के लिए इंजीनियरिंग का छात्र बम बना रहा था। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो घर पर छापा मारने पहुंची।
विज्ञापन

3 of 6
bomb
पुलिस को देख युवक ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। इसके बाद छात्र ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही युवक के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

4 of 6
bomb
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा रजतदीप युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह उसका पीछा तक किया करता था। इससे परेशान युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने युवक को दबोच कर जमकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
bomb
पिटाई से रजतदीप इतना क्षुब्ध हुआ कि उसने बदला लेने की ठान ली। इसके लिए उसने लड़की के परिजनों को उड़ाने के लिए बम बनाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि उसने कई बम बनाकर उनका ट्रायल लिया। पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीछे खाली मैदान में कई बार बम विस्फोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bomb
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दो दिन से युवक का पीछा कर रही थी। पुलिस ने उक्त युवक के पिता को भी हिरासत में लेकर उसके घर आज दर्शन नगर कालोनी पुहंची तो उसने फाय‍रिंग कर दी और फिर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें