फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से अपमान का बदला लेने के लिए ISI से की डील, 'दिलजले' ने घर में बनाया बम

Sat, 03 Jun 2017 09:44 AM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
रजतवीर सिंह
प्रेमिका के घरवालों से अपमान का बदला लेने वाले दिलजले ने पाकिस्तान के साथ भी डील की थी, इस दिलजले ने ISI तक से संपर्क ‌रखा था।
विज्ञापन

2 of 10
bomb
पटियाला पुलिस छापामारी के डर से गोली मार कर सुसाइड करने वाले बीटेक इंजीनियर रजतवीर सिंह के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से थे। यह सनसनीखेज खुलासा अब तक की पुलिस जांच में हुआ है। इसके अलावा रजतवीर सिंह ने बम बनाने की ट्रेनिंग ले रखी थी।
विज्ञापन

3 of 10
bomb
 दर्शन कालोनी स्थित आरोपी के दूसरे मकान की ऊपरी मंजिल, जहां से पुलिस को रजतवीर सिंह की लाश मिली थी, से पुलिस को एक डायरी और रजिस्टर मिला है। इसमें बम बनाने की विधि लिखी है। 
 

4 of 10
bomb
जांच के मुताबिक मुख्य आरोपी रजतवीर सिंह अपने पिता हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर आईएसआई के इशारे पर कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में था। इसके लिए ही रजतवीर सिंह दर्शन नगर स्थित अपने घर में बड़ी गिनती में देसी बम तैयार कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के दर्शन नगर स्थित घर में दोबारा सर्च की। 
विज्ञापन

5 of 10
bomb
इस दौरान पुलिस को ट्रंकों में कपड़ों के नीचे छिपाकर रखे 12 मोबाइल बरामद हुए हैं। इन मोबाइल फोन की काल डिटेल पुलिस निकलवा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

6 of 10
bomb
रजतवीर का पिता हरप्रीत सिंह (60) मार्केट कमेटी पातड़ां से सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुआ था। रजतवीर सिंह शुरू से ही गर्म ख्याली था। पुलिस जांच में सामने आया है कि रजतवीर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध थे और वह एजेंसी के इशारे पर कोई बड़ी वारदात करने की तैयारी में था। 15 बम वह तैयार कर चुका था।  
विज्ञापन

7 of 10
bomb
पुलिस को वीरवार को रजतवीर सिंह के दर्शन नगर स्थित घर से करीब 15 देसी बम मिले थे। इनमें प्रेशर कुकर बम और कुछ पाइप बम शामिल थे। शुक्रवार को इन बमों को डिस्पोज ऑफ करने के लिए पंजाब आर्म्ड पुलिस जालंधर से एक विशेष टीम पटियाला पहुंची। इस टीम ने पटियाला के गांव दौलतपुर के पास एक ड्रेन के पास खाली पड़ी जगहों पर इन बमों को नष्ट कर दिया। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी गिनती में पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम हाजिर थी। 

8 of 10
bomb
पुलिस ने वीरवार को बम बनाने की सूचना पाकर आरोपी हरप्रीत और रजतवीर सिंह के दर्शन नगर स्थित घर से तलाशी के दौरान 15 देसी बम, 12 बोर, तीन बैरल लोहा लोडिंग 12 बोर, 315 बोर, 32 बोर खोल कारतूस, कारतूस 12 बोर समेत पाउडर पाइप लोहा, दो पाइप टी टाइप, चाकू, 12 बोर के कटे हुए 39 कारतूस, चार खोल 315 बोर, 45 खोल 32 बोर और दो लैपटॉप बरामद हुए थे।

9 of 10
bomb
बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा युवक रजतदीप सिंह चंडीगढ़ की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह युवती का प्‍यार पाने को उसका पीछा करता था। इससे परेशान हाेकर युवती ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। बताया जाता है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। अपनी पिटाई व अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने बम बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

10 of 10
bomb
आरोपी हरप्रीत सिंह को अदालत ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अदालत से हरप्रीत सिंह का 10 दिनों का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद हरप्रीत सिंह को पांच दिनों के रिमांड पर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें