पठानकोट में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन फतेह सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं। देखिए, क्या बोलीं वो?
विज्ञापन
शहीद की पत्नी ने उठाए सवाल, 'खानापूर्ति करने आए थे सीएम'
2 of 5
गौरतलब है कि बीते दिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कैप्टन फतेह सिंह के परिवार से मिलने उनके गांव झंडेवाल खुर्द पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को सदमे और दुख में से बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी ने उठाए सवाल, 'खानापूर्ति करने आए थे सीएम'
3 of 5
शहीद कैप्टन फतेह सिंह की पत्नी शोभा रानी ने बताया कि मुख्यमंत्री उनके घर आए तो जरूर, लेकिन दुख-सांझा करने नहीं, ब्लकि खानापूर्ति करने। उनके द्वारा परिवार को कोई आश्वासन नहीं दिए जाने के चलते परिवार मायूस है।
शहीद की पत्नी ने उठाए सवाल, 'खानापूर्ति करने आए थे सीएम'
4 of 5
शहीद कैप्टन फतेह सिंह के बड़े भाई तरसेम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उनके घर में केवल 10 मिनट ही रुके। इस दौरान उन्होंने परिवार को सरकार की ओर से कोई आर्थिक मदद देने के लिए आश्वासन नहीं दिया।
शहीद की पत्नी ने उठाए सवाल, 'खानापूर्ति करने आए थे सीएम'
5 of 5
शोभा रानी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी बीए-बीएड कर रही है, जबकि छोटा लड़का 8वीं में है। एक बेटा गुरदीप सिंह राणा आर्मी में है, जो सिक्किम में तैनात है। वह पंजाब सरकार से मांग करती हैं कि सरकार उनकी लड़की को सरकारी नौकरी दे और छोटे बेटे की पढ़ाई का सारा खर्च उठाए।