पठानकोट हमले के बाद संदेह के घेरे में आए एसपी सलविंदर सिंह के लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान 14 सवाल पूछे गए। अब आज क्या होगा। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
लाई डिटेक्टर टेस्ट: SP सलविंदर से पूछे 14 सवाल, अब आगे क्या?
2 of 7
एसपी सलविंदर से पूछे गए सवालों में शामिल है, 1. आप शाम को कितने बजे बाबा की मजार के लिए घर से निकले थे? 2. घर से निकलते समय आपके साथ कौन-कौन था? 3. आप अपने साथ अपने गनर और ड्राइवर को क्यों नहीं लेकर गए? 4. आप बाबा की मजार पर कितने बजे पहुंचे थे?
विज्ञापन
लाई डिटेक्टर टेस्ट: SP सलविंदर से पूछे 14 सवाल, अब आगे क्या?
3 of 7
5. आप बाबा सोमनाथ की मजार किस रास्ते से गए? 6. आपने लखनपुर होते हुए मजार जाने का रास्ता क्यों चुना, जबकि ये बहुत लंबा रास्ता है? 7. वापस लौटते समय आप लखनपुर के रास्ते ही क्यों नहीं लौटे? 8. आप को आतंकवादियों ने जब रोका तब क्या समय हो रहा था?
लाई डिटेक्टर टेस्ट: SP सलविंदर से पूछे 14 सवाल, अब आगे क्या?
4 of 7
9. आप मजार से कितने बजे निकले थे? 10. मजार से निकलने के बाद आप दो घंटे तक कहां थे? 11. आपने कहा कि बाबा से पहली बार मिलने गए थे, जबकि आपकी उस दिन दो बार फोन पर बात हुई थी? 12. आप कुछ दिन पहले गुरदासपुर के एसपी थे और आपको उस रास्ते का पता ही नहीं था?
विज्ञापन
लाई डिटेक्टर टेस्ट: SP सलविंदर से पूछे 14 सवाल, अब आगे क्या?
5 of 7
13. आपने कहा कि कठुआ मोर का रास्ता आपको नहीं पता था. जबकि आपके कुक ने कहा कि आपने ही उस रास्ते से चलने के लिए कहा था? 14. खुफिया एजेंसियों ने 25 दिसंबर को ही अलर्ट दे दिया था. फिर भी आप उस रास्ते से वापस आ रहे थे, जिस पर खतरा हो सकता था?
विज्ञापन
लाई डिटेक्टर टेस्ट: SP सलविंदर से पूछे 14 सवाल, अब आगे क्या?
6 of 7
लाई डिटेक्टर टेस्ट के बाद अब एनआईए सलविंदर की ब्रेन मैपिंग करवाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सलविंदर कई सवालों के सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे है। इसके अलावा उन्होंने कई जवाबों पर अभी भी सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है। अब एनआईए उनका व्यवहारवादी टेस्ट भी करा सकती है।
लाई डिटेक्टर टेस्ट: SP सलविंदर से पूछे 14 सवाल, अब आगे क्या?
7 of 7
एनआईए प्रवक्ता ने सलविंदर के लाई डिटेक्टर टेस्ट के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया कि इससे जांच पर असर पड़ सकता है। वैज्ञानिकों की एक टीम सलविंदर का व्यवहारवादी तथा मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करेगी। इससे एसपी के व्यक्तित्व का वैज्ञानिक आकलन हो सकेगा।