फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमलाः वर्दी के साये में आतंकियों का पोस्टमार्टम

Fri, 08 Jan 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
1 of 7
पठानकोट में एयरबेस कैंप में हुए आतंकी हमले में मारे गए सभी छह आतंकियों का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम किया गया। देखिए, क्या आया सामने? रिपोर्ट/जितेंद्र शर्मा, पठानकोट
विज्ञापन

आतंकी हमलाः वर्दी के साये में आतंकियों का पोस्टमार्टम

2 of 7
पोस्टमार्टम के लिए 6 आतंकियों के शव बीती रात ही एयरफोर्स के जवानों ने सिविल अस्पताल में पहुंचा दिए थे। शव के पास किसी को भी जाने की परमिशन नहीं दी गई थी। शवों के पोस्टमार्टम के लिए सिविल सर्जन डा. गौतम सिंह सिकंद ने 6 डाक्टरों का विशेष पैनल गठित किया।
विज्ञापन

आतंकी हमलाः वर्दी के साये में आतंकियों का पोस्टमार्टम

3 of 7
पुलिस की देख-रेख में आज पहले सुबह करीब 10 बजे 4 आतंकियों के शवों का एक्सरे करवाया गया, इनमें से दो शव चार्ट बर्न होने के चलते एक्सरे नहीं हो पाया। उसके बाद डॉक्टरों ने पैनल ने 6 आतंकियों के शव का पोस्टमार्टम गया।

आतंकी हमलाः वर्दी के साये में आतंकियों का पोस्टमार्टम

4 of 7
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तो बाद में आएगी, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक मरने वाले सभी आतंकियों की आयु 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। इनकी बॉडी पर मल्टीपल बुलेट लगी हुई थीं, यानि इनका गोलियों से सीना छलनी था।
विज्ञापन

आतंकी हमलाः वर्दी के साये में आतंकियों का पोस्टमार्टम

5 of 7
एसएमओ डा. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आतंकियों के डीएनए और बिसरे जांच के लिए चंडीगढ़ फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं। सभी आतंकियों के शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

आतंकी हमलाः वर्दी के साये में आतंकियों का पोस्टमार्टम

6 of 7
आतंकियों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में तैनात की गई पुलिस ने पोस्टमार्टम रूम से लेकर ट्रामा सेंटर तक किसी भी व्यक्ति को गुजरने नहीं दिया। अस्पताल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। इस दौरान मरीजों व उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमलाः वर्दी के साये में आतंकियों का पोस्टमार्टम

7 of 7
गौरतलब है कि 01 जनवरी को तड़के आतंकियों ने एयरफोर्स बेस कैंप पर हमला कर दिया था। 4 दिन तक चली मुठभेड़ में सभी 6 आतंकी ढेर कर दिए गए, जबकि सेना के 7 जवान भी शहीद हो गए। इन्हीं आतंकियों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें