फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले में भी शामिल थे संदिग्ध, ऐसे रची गई थी साजिश...5 बातें

Fri, 30 Nov 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पठानकोट में आतंकी हमला
पठानकोट में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में भी संदिग्ध लोग शामिल थे। 6 आतंकी थे, 65 घंटे ऑपरेशन चला और देश ने 7 वीर सपूत खोए। केस अब तक चल रहा है, जानिए पूरी घटना।
विज्ञापन

2 of 6
पठानकोट हमला - फोटो : amar ujala
ऐसे हुआ था हमला  
पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकी दिसंबर 2015 में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे थे। 2 जनवरी, 2016 की सुबह साढ़े तीन बजे आतंकी असलहा और हथियारों से लैस होकर एयरबेस स्टेशन में दाखिल हुए थे। इस हमले में एयरबेस के अंदर सात सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे, जबकि करीब 37 अन्य लोग घायल हो गए थे। हमला करने आए सभी आतंकी मारे गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
पठानकोट हमला - फोटो : Reuters
इस मामले की जांच कर रही एनआईए को कई ऐसे प्रमाण मिले थे, जिससे यह बात साफ हो गई थी कि हमला करने वाले सभी आतंकी पाकिस्तान के थे। वहीं, हमले के समय भी आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं व परिवार के संपर्क में थे। इसके अलावा जिस रास्ते से आतंकी आए थे वहां से एनआईए को पाकिस्तान में बने फूड पैकेट, एनर्जी ड्रिंक की खाली बोतलें व अन्य सामान बरामद हुआ था।

4 of 6
पठान कोट हमला - फोटो : PTI
यहां से हुई थी घुसपैठ
सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि आतंकवादी बमियाल नाले के पास से भारतीय सीमा में घुसे। इस इलाके में कंटीली बाड़ नहीं है और नाला होने की वजह से धंध और रात के अंधेरे का उन्हें लाभ मिला होगा। वैसे यहां बीएसएफ की एक चौकी है। पाकिस्तान के इखलासपुर से होकर वे यहां तक पहुंचे होंगे। आतंकवादी करीब 20 किलोमीटर के दायरे में फैले एयरफोर्स स्टेशन में गांव धीरा की ओर से पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन

5 of 6
पठानकोट एयरबेस - फोटो : फाइल फोटो
आतंकी हमला और दो दिन
पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन, 2 जनवरी 2016, सवेरे 3 बजकर 5 मिनट पर, शाम तक 5 आतंकी ढेर, 12 घायल। अब तक कुल 6 आतंकी मारे जा चुके थे। 7 जवान शहीद हुए और 20 जवान घायल हुए। जब सेना के जवान मारे गए आतंकियों के शव तलाश रहे थे तो वहां विस्फोटक सामग्री मिली। जिसे निष्क्रिय करते हुए एनएसजी के लेफ्टीनेंट कर्नल निरंजन शहीद हो गए। धमाके में एनएसजी के छह कमांडो घयाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पठानकोट एयरबेस - फोटो : फाइल फोटो
हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने की आशंका
हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई रऊफ के इशारे पर यह हमला हुआ। अजहर वही आतंकी है जिसे 17 साल पहले कंधार प्लेन हाईजैक केस में भारतीयों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें