फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, एक नजर में पठानकोट आतंकी हमले के 64 घंटे

Tue, 05 Jan 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पाक आतंकियों से 64 घंटे से चल रही मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान एक बिल्डिंग में छिपे 2 आतंकियों को बिल्डिंग सहित उड़ा दिया गया। देखिए तस्वीरों में आतंक के 64 घंटे।
विज्ञापन

देखिए, एक नजर में पठानकोट आतंकी हमले के 64 घंटे

2 of 6
पठानकोट एयरबेस एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले के 64 घंटे बाद सोमवार को भी एनएसजी और आर्मी का संयुक्त आपरेशन जारी रहा। सोमवार शाम करीब छह बजे पांचवें आतंकवादी का शव मिला। इसकी अधिकारिक घोषणा एनएसजी के आईजी मेजर दुष्यंत सिंह ने की। वहीं दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर एक बिल्डिंग को धमाके के साथ उड़ा दिया गया।

विज्ञापन

देखिए, एक नजर में पठानकोट आतंकी हमले के 64 घंटे

3 of 6
एयरबेस पर हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन यूनाइटेड जेहाद काउंसिल ने ली है। एयरफोर्स के बेस कैंप के बाहर दिन भर ब्लास्ट के अलावा गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई देती रहीं। सोमवार को भी दिन भर आर्मी की तरफ से एयरफोर्स स्टेशन के बाहर सीमा से सटे गांवों में सर्च आपरेशन चलाया गया।

देखिए, एक नजर में पठानकोट आतंकी हमले के 64 घंटे

4 of 6
हालांकि रविवार रात को फायरिंग और ब्लास्ट की आवाजें थम गई लेकिन सोमवार दिन निकलते ही फिर से धमाकों की आवाज आने लगी। करीब 12 बजे एनएसजी के आईजी दुष्यंत सिंह, आर्मी के ब्रिगेडियर उपिंदर सिंह बेवली और एयर कमांडिंग आफिसर जेएस धूमन ने बताया कि आतंकवादी डबल स्टोरी बिल्डिंग में छिपे हुए हैं और एनएसजी व आर्मी का घेरा कसता जा रहा है।

विज्ञापन

देखिए, एक नजर में पठानकोट आतंकी हमले के 64 घंटे

5 of 6
दिन में एयरबेस के अंदर से गाड़ी में तिरंगे में लिपटे शहीदों के शव भी निकाले गए। वहीं फारेंसिक विभाग की टीम के अलावा आर्मी की गाड़ियां और बुलडोजर एयरफोर्स स्टेशन के भीतर जाते-आते रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे एनएसजी के आईजी ने जानकारी दी कि पांचवें आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एयरफोर्स की हेलीकॉप्टर द्वारा सर्विलांस की जा रही है। खुफिया एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, एक नजर में पठानकोट आतंकी हमले के 64 घंटे

6 of 6
एनएसजी, आर्मी और गरुड़ कमांडो संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल आपरेशन जारी है। हालांकि सोमवार को भी उन्होंने यह बताने से साफ इंकार कर दिया कि अंदर कितने आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। एयरफोर्स बेस कैंप में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। बेस कैंप में जाने वाले सैनिकों तक के आईडी कार्ड और वाहनों की अच्छी तरह से चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें