आर्मी इलाके में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पर क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित कर दिया। हालांकि बाद में पता चला कि वे सेना के टेलीकॉम विभाग के कर्मी थे, जो टेलीफोन के तार ठीक कर रहे थे। लेकिन संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना के बाद सेना और पुलिस के अधिकारियों ने पूरे इलाके को सील कर सर्च अभियान शुरू दिया था। अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूलों में पहुंच गए। कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
फिरोजपुर में दिखे 2 वर्दीधारी, स्कूलों में छुट्टी, इलाका सील
2 of 5
सेना और पुलिस ने खुफिया कैमरे में कैद हुए उक्त व्यक्तियों की पहचान सेना के टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों के रूप में की। जिस व्यक्ति ने सेना व पुलिस को सूचना दी थी उसे सेना के अधिकारी अपने साथ ले गए। एमईएस में कार्यरत बिमला देवी और उसके बेटे अश्वनी कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे दीवार फांदकर सेना की वर्दी में दो व्यक्ति आए थे। अश्वनी ने बताया कि सेना वाले कभी भी दीवार फांदकर ऐसे आते नहीं हैं इसीलिए उसने सेना व पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी थी।
विज्ञापन
फिरोजपुर में दिखे 2 वर्दीधारी, स्कूलों में छुट्टी, इलाका सील
3 of 5
उधर, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर सेना के पूरे इलाके को सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। सेना के दफ्तरों, बटालियन व रिहाइशी घरों को जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए। क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। स्कूल बंद कर दिए गए। कई अभिभावक दफ्तरों से छुट्टी लेकर अपने बच्चों को स्कूल लेने के लिए पहुंच गए। फिरोजपुर में जगह-जगह पुलिस को तैनात कर दिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेना व पूछताछ करना शुरू कर दिया। छावनी में कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।
फिरोजपुर में दिखे 2 वर्दीधारी, स्कूलों में छुट्टी, इलाका सील
4 of 5
रेलवे छावनी स्टेशन फिरोजपुर में भी रेड अलर्ट घोषित कर दिया। स्टेशन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सामान की तलाशी ली जा रही है। रेलवे कालोनी में भी आरपीएफ व जीआरपी के जवान गश्त कर रहे हैं। डीआरएम आफिस में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र देखे जा रहे हैं।
फिरोजपुर में दिखे 2 वर्दीधारी, स्कूलों में छुट्टी, इलाका सील
5 of 5
उधर, एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध व्यक्तियों के फुटेज लिए गए। कैमरे में देखा गया कि जिन व्यक्तियों को देख सूचना दी गई थी वे सेना के टेलीकॉम विभाग के कर्मी थे और टेलीफोन तार ठीक कर रहे थे। क्षेत्र में कोई आतंकी नहीं घुसे हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।