देश के लिए अपनी जान देने वाले जवान के परिवार को सड़क पर 10 लोगों ने पीटा। जवान की भाभी के पेट पर लात मारता रहा ये शख्स लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की, ऐसा कब तक चलेगा?
विज्ञापन
2 of 9
Kulwant singh family thrashed in Gurdaspur
पंजाब के गुरदासपुर में सरेआम गुंडागर्दी की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पठानकोट हमले में शहीद कुलवंत सिंह के छोटे भाई और उनकी पत्नी को सड़क पर पीटा गया है।
विज्ञापन
3 of 9
Kulwant singh family thrashed in Gurdaspur
दरअसल, विदेश जाने के लिए कुलवंत के भाई हरदीप ने गांव के ट्रैवल एजेंट को 5 लाख रुपए दिए थे, लेकिन हरदीप जब ट्रैवल एजेंट से अपना पैसा मांगने पहुंचा तो एजेंट और उसके लोगों ने पति-पत्नी की जोरदार पिटाई कर दी।
4 of 9
Kulwant singh family thrashed in Gurdaspur
इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीटने वालों में 3-4 महिलाएं भी थीं, इन लोगों ने महिला को थप्पड़ जड़े, घूंसे मारे और जमीन पर गिराकर लात घूंसे बरसाए।
विज्ञापन
5 of 9
Kulwant singh family thrashed in Gurdaspur
हमलावरों ने महिला को मार-मार कर बेहोश कर दिया. महिला की पिटाई होते देख सड़क पर भीड़ जुट गई थी, ये सारी वारदात थाने के सीसीटीवी में कैद हो गई है, इसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
6 of 9
Kulwant singh family thrashed in Gurdaspur
क्या है मामला?
गुरदासपुर के रहने वाला हरदीप सिंह जो शहीद कुलवंत सिंह का सगा छोटा भाई है, उसने अपने ही गांव के ट्रेवल एजेंट गुरनाम सिंह को फ्रांस जाने के लिए करीब 8 लाख रूपए दिये थे, जबकि ट्रेवल एजेंट ने उसे फ्रांस भजने की जगह इंडोनेशिया भेज दिया और वह भी टूरिस्ट वीजा पर।
विज्ञापन
7 of 9
Kulwant singh family thrashed in Gurdaspur
हरदीप सिंह ने बताया की जब वह वहां 20 दिन बिताने के बाद वापस लौटे और गुरनाम सिंह से मिले तब गुरनाम ने उसे पैसे वापस देने का वादा किया लेकिन पैसे वापस नहीं दिए गए।
8 of 9
Kulwant singh family thrashed in Gurdaspur
मामला पुलिस और पंचयत में पहुंचा तो गुरनाम ने करीब 3 लाख रुपए तो वापस दे दिए, लेकिन बाकी 5 लाख नहीं दिए और बार-बार मांगने पर भी पैसे वापिस नहीं मिले।
अब जब मामला पंचयत में दोबारा आया तो गुरनाम ने पैसे देने की जगह हरदीप से मार पिटाई की और जब हरदीप इस बात की शिकायत पुलिस से करने गया तो पुलिस थाना के बाहर ही गुरनाम और उसके दो बेटों समेत उसके परिवार वालों ने हरदीप और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी.