आई लव इंडिया.... एंड द सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़.. इन शब्दों के साथ शुरू हुआ पैट फार्मर का चंडीगढ़ सफरनामा। पैट फार्मर 8 साल तक सिडनी के सांसद और 3 साल तक संसदीय सचिव रहे हैं।
विज्ञापन
दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर
2 of 7
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
‘स्पीरिट ऑफ इंडिया रन’ प्रोग्राम के तहत पैट फार्मर वीरवार को सुबह अंबाला से दौड़ते हुए दोपहर 12:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचे। सिटी ब्यूटीफुल पहुंचने पर युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पैट फार्मर के चंडीगढ़ पहुंचने पर यूटी प्रशासन की ओर से खेल निदेशक भूपेश चौधरी, एआईएचएम प्रिंसिपल भारती त्यागी ने बुके भेंट कर उनकी इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर
3 of 7
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
पैट फार्मर ने कहा कि उनकी यह शुरुआत भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों को मजबूती प्रदान करेगी और दोनों देशों के युवाओं में भाईचारे व एकता की मिसाल कायम होगी। यहां से दौड़ते हुए फार्मर यूटी गेस्ट हाउस पहुंचे। ‘स्पीरिट ऑफ इंडिया रन’ के तहत फार्मर कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 4600 किलोमीटर की दूरी 65 दिन में तय करेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर फार्मर ने कन्याकुमारी से दौड़ शुरू की थी।
दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर
4 of 7
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह फार्मर चंडीगढ़ से रोपड़ के लिए मार्च करेंगे। इसके बाद पैट फार्मर और उनकी पत्नी तानिया फार्मर ने राजभवन में प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात की। इस मौके पर गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और जनसंपर्क निदेशक नवजोत कौर भी उपस्थित रहीं। 30 मार्च को कन्याकुमारी पहुंचने पर यह यात्रा संपन्न होगी। पैट प्रतिदिन औसत 70 से 80 किलोमीटर दौड़ेंगे।
विज्ञापन
दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर
5 of 7
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं पैट: पैट फार्मर दौड़ में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। इससे पहले वह नॉर्थ पोल टू साउथ पोल, पूरे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम और द मिडल ईस्ट एंड नॉर्थ अमेरिका में दौड़ कर कई रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। अपने 20 साल के रनिंग कैरियर में पैट मिलियन डॉलर्स चेरिटी के तौर पर जुटा चुके हैं। पैट फारमर ने सुखना लेक और रॉक गार्डन का भ्रमण किया।
विज्ञापन
दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर
6 of 7
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में मिला है बहुत सम्मान: पैट फारमर बोले, भारत की विविधता, एकता बहुत ही अहम है। दोनों देशों के संबंधों में गहरा करने के लिए स्पिरिट इंडिया दौड़ कराने का निर्णय लिया है। पैट ने कहा कि चंडीगढ़ में जो प्यार मिला वह जीवन भर याद रखूंगा। देश के युवाओं की शिक्षा, तकनीक के क्षेत्र में योगदान और इसके अलावा पंजाब और हरियाणा की संस्कृति को देखकर लगता है कि भारत में विकास की गति तेज है।
दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर
7 of 7
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
पैट फारमर ने बताया कि फिटनेस ठीक रखने के लिए दौड़ के अलावा वह हॉकी, बैडमिंटन, तैराकी में भी करते हैं। जिससे कि उनका वेट अधिक नहीं होता। उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ विदेशों केशहरों से भी अच्छा है। होटल माउंट व्यू में प्रेस कांफ्रेंस में स्पोर्ट्स डायरेक्टर भूपेश चौधरी, सिटको सीजीएम नवजोत कौर, चंडीगढ़ समाज कल्याण विभाग की सेक्रेटरी भावना गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।