फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भी खुला गया है पासपोर्ट ऑफिस, 7 दिन में मिल जाएगा, बस ये 3 दस्तावेज चाहिएं

Wed, 29 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
पासपोर्ट ऑफिस
अभी तक पासपोर्ट नहीं बनवाया तो अब बनवा लीजिए। एक नई जगह पर इसका ऑफिस खुल गया है। बस तीन दस्तावेज लेकर आइए और 7 दिन में पासपोर्ट पाइए।
विज्ञापन

2 of 8
पासपोर्ट ऑफिस
हरियाणा के करनाल में हेड पोस्ट ऑफिस में शनिवार को पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद अश्वनी चोपड़ा ने किया। कार्यालय में पहले दिन पासपोर्ट बनवाने के लिए 25 लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए। यहां पर प्रतिदिन 50 पासपोर्ट बनाए जाएंगे। वहीं अप्लाई करने के एक सप्ताह के अंदर ही पासपोर्ट मिल भी जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
पासपोर्ट
मुख्यमंत्री ने पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी से बात करते हुए कहा कि वैसे तो 15 दिन में पासपोर्ट मिलता है, लेकिन यहां पर एक सप्ताह के अंदर पासपोर्ट मिल जाएगा। बाद में पासपोर्ट बनाने की क्षमता को और बढ़ाया जाएगा। बता दें कि अभी हरियाणा में अभी तक सिर्फ अंबाला और गुड़गांव में ही पासपोर्ट ऑफिस है। पीएम मोदी की नई घोषणा के बाद करनाल में खोला गया है।

 

4 of 8
पासपोर्ट
सीएम खट्टर ने बताया कि 31 मार्च तक हिसार में और उसके बाद फरीदाबाद में पासपोर्ट खोला जाएगा। जिससे पूरे हरियाणा में पासपोर्ट बनाने के लिए पांच कार्यालय हो जाएगा। अगर करनाल की बात की जाए तो यहां यहां पासपोर्ट ऑफिस खुलने से पानीपत, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र के उन हजारों लोगों को फायदा होगा, जो पासपोर्ट बनवाने के लिए अभी तक अंबाला और चंडीगढ़ तक दौड़ लगाते थे।
विज्ञापन

5 of 8
indian passport
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश के 450 जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलवाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मुनीष कपूर ने बताया कि करनाल के डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में हर रोज 50 अपॉयंटमेंट संबंधित आवेदनकर्ताओं को दी जाएंगी तथा इन अपॉयंटमेंट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक का होगा। यह अपॉयंटमेंट सोमवार से शुक्रवार के बीच होंगी। 
विज्ञापन

6 of 8
पासपोर्ट
मुनीष कपूर ने बताया कि पासपोर्ट बनवाने में पहले कम से कम एक महीने का वक्त लगता था। पुलिस वेरिफिकेशन में सबसे ज्यादा समय जाया होता था। अब लोकल पासपोर्ट सेवा केंद्र के जरिए इसे आसानी से बनवाया जा सकता है। लोग अब सामान्य कैटिगरी में एक हफ्ते के भीतर नया पासपोर्ट हासिल कर सकते हैं, वो भी आवेदन के साथ केवल तीन डॉक्यूमेंट्स देकर।

 
विज्ञापन

7 of 8
पासपोर्ट
तीन डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी शामिल हैं। इसके अलावा फॉर्मैट एनेक्सचर-1 के साथ एक ऐफिडेविट (नागरिकता की घोषणा, फैमिली डिटेल्स और किसी क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं होना) है। अब पासपोर्ट जारी होने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन होगा। सेवा के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। पासपोर्ट केंद्र आधार नंबर की वैधता की जांच अब ऑनलाइन करेगा।
विज्ञापन

8 of 8
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
इसके अलावा वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड की जांच की भी जरूरत पड़ी तो इससे संबंधित डेटाबेस के जरिए की जाएगी। यह सब प्रक्रिया पासपोर्ट के लिए आवेदन अप्रूव होने के पहले ही संपन्न की जाएगी। यदि पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक दस्तावेज के उलट कुछ पाया जाता है तो पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें