अपनी गलतियों की माफी मांगने के लिए अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त पहुंचे। इस दौरान दोनों को गुरुद्वारे में सेवा करते भी देखा गया।
विज्ञापन
2 of 5
गुरुद्वारे पहुंचा बादल परिवार
शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन (नौ दिसंबर) के मौके पर पर अकाली दल के नेताओं का एक जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलकर अतीत में हुई गलतियों की भूल बख्शने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 5
गुरुद्वारे पहुंचा बादल परिवार
इस जत्थे में प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया भी शामिल थे। अकाल तख्त के सामने पेश होकर माफी मांगने के बाद सभी ने मिलकर गुरुद्वारे में सेवा की। बादल पिता-पुत्र जूते साफ करते हुए नजर आए।
4 of 5
गुरुद्वारे पहुंचा बादल परिवार
वहीं बादल परिवार के विरुद्ध झंडा बुलंद किए बागी अकाली सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने इस चर्चा पर चुटकी ली है। ब्रह्मपुरा ने कहा कि अकाली लीडरशिप द्वारा अकाल तख्त साहिब में पेश होकर भूल बख्शने के लिए आना इस बात का सबूत है कि बादल परिवार ने अपनी गलती मान ली है।
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के लिए डेरा सच्चा सौदा के मुखिया को माफी देने के मामले में बादल परिवार सहित अकाली दल की लीडरशिप को भूल बख्शने पर माफी देना आसान नहीं है। यह पूरा मामला पांच सिंह साहिबान की बैठक में विचार के लिए रखा जाएगा।